{"_id":"5d34cc068ebc3e6cfd1890a6","slug":"conspirasy-of-shots-fire-sardana-news-mrt434392348","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े के शूटरों से कराया था अपने ऊपर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़े के शूटरों से कराया था अपने ऊपर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मेरठ के आनंद अस्पताल में खुद पर हमला कराने वाले नवीन से जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : ? ? ?
भदौड़ा गांव में बीती शुक्रवार रात विकलांग युवक पर जानलेवा हमले का मामला
भाई का उसकी पत्नी से चल रहा मुकदमा अदालत में विचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर(मेरठ)। थाना रोहटा के भदौड़ा गांव में बीती शुक्रवार रात एक युवक पर हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि विकलांग युवक ने भाई के ससुराल वालों को फंसाने के लिए भाडे़ शूटरों से अपने ऊपर जानलेवा हमला कराया था। शूटर एक गैंग के सदस्य बताए गए हैं। उन्हें गांव के ही एक युवक ने एक लाख रुपये में तय किया था। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी है। वहीं, झूठी रिपोर्ट खारिज दी। घायल मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचार करा रहा है।
गौरतलब है कि बीती शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव भदौड़ा निवासी नवीन पुत्र कृष्णपाल पर बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने गोली बरसा कर दी थी। जिसमें घायल नवीन को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में नवीन ने अपने भाई पोपिन्दर के कस्बा करनावल निवासी ससुर अजय पुत्र राजेंद्र और राजेन्द्र पुत्र विक्रम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शक के चलते घायल नवीन की कॉल डिटेल के आधार पर भदौड़ा निवासी युवक हनी को शनिवार सुबह उठा लिया था। उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि घायल नवीन पुत्र कृष्णपाल का भाई पोपिन्दर सीतापुर जिले के प्राइमरी स्कूल में टीचर है। उसका अपनी पत्नी करनावल निवासी रुचि पुत्री राजेंद्र का डेढ़ साल से मुकदमा चल रहा है। इसमें अदालत भरण पोषण का आदेश कर चुकी है। हालांकि इन्होंने भरण पोषण का खर्च नहीं दिया। एसओ ने बताया कि नवीन ने पोपिंदर के ससुराल वालों को फंसाने के लिए शुक्रवार रात अपने ऊपर जानलेवा हमला कराया। जिसमें बाइक पर सवार दो शूटरों ने उसे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर घायल कर दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि शूटर गांव दमगढ़ी निवासी इस्तियाक पुत्र यामीन और नौशाद पुत्र मुल्ले को हनी ने एक लाख रुपये में तय कराया था। पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले दोनों शूटर एक गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए नवीन द्वारा भाई के ससुराल वालों खिलाफ लिखाया मुकदमा खारिज कर दिया है। पुलिस ने नवीन, हनी, शूटर नौशाद व इस्तियाक को आरोपी बनाया है। एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में शनिवार रात आरोपियों के घर दबिश दी गई तो महिलाओं ने विरोध किया। इसके चलते पुलिस बैरंग लौट आई। हालांकि हनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।