फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress protest against various issues

Meerut News: बारिश में भी जुटे कांग्रेसी, कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन

Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
congress protest against various issues
- सर्किट हाउस से कमिश्नरी कार्यालय तक निकाला गया जुलूस
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से हो रही बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में मंडल आयुक्त कार्यालय पर जुटे। खराब कानून व्यवस्था और पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस के गेट पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय में अंदर जाने को लेकर तीखी नोकझोक हुई।
प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव ने कहा की प्रदेश सरकार पुलिस के दम पर सरकार चलाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। किसी भी कीमत पर जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नेतृत्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस मेरठ अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। प्रदेश महासचिव मेरठ प्रभारी बिजेंद्र यादव, प्रदेश सचिव मुद्दसिर जमा खान, प्रदेश महासचिव तुक्किमल खटीक, प्रदेश सचिव विशाल वशिष्ठ, मिथुन त्यागी, पंकज तंजानिया, जिला अध्यक्ष बागपत युनुस चौधरी, नोएडा जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, हापुड़ नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव, बड़ौत नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जेके गौड़, डा शोएब दिनेश अवाना रहे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार के मामले मे पूरे देश में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन गया है। अपराधी बेखौफ खूम रहे है, आम जनता में भय का माहौल है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में सलीम खान, महेंद्र गुर्जर, डा अशोक आर्य, डा जफर उल्ला, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, योगी जाटव, माया प्रकाश शर्मा, दिनेश उपाध्याय, रुस्तम प्रधान, तेजपाल डाबका, रोबिन नाथ गोलू, नवीन गुर्जर, राजेंद्र जाटव, मनदीप चौधरी, मुदस्सिर जमा, नासिर ललियाना , डा शोएब अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed