फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress many leaders joined in BJP party in Bijnor city

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने थामा भाजपा का दामन, यूपी के इस जिले में जल्द पूरा होगा पार्टी का लक्ष्य

Mon, 05 Aug 2019 10:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Aug 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congress many leaders joined in BJP party in Bijnor city
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवींद्र भंडारी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवींद्र भंडारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा के जिला प्रभारी आशु वर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद में सोमवार को हुकूमतपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी आशु वर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। पार्टी की रीति और नीतियों से प्रभावित होकर सर्व समाज के लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस को नेतृत्वहीन पार्टी बताते हुए कहा कि जो पार्टी अभी तक अपना मुखिया तय नहीं कर पाई वो देश के बारे में सही निर्णय कैसे ले सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोगों का स्वागत है, लेकिन आपराधिक इतिहास वाले लोगों को पार्टी में शामिल नहीं कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जनपद में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक करीब एक लाख दस हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने संभावना जताई कि यह आंकड़ा दो लाख के नजदीक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव रवींद्र भंडारी ने रालोद नेता मुकेश जोशी, शकील अहमद, आबिद, शानू मंडी वाले, रूपेंद्र राणा, डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. विजयपाल सिंह आदि करीब चार सौ लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सर्व समाज के बारे में सोचती है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश को विश्व पटल पर आगे ले जाने का साहस रखती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप वाल्मीकि एवं संचालन नरेश भाटी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, सीपी सिंह, आयुष चौहान, राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, पुष्पेंद्र शेखावत, राजा इंद्रजीत सिंह, डॉ. विनीत देवरा, नगर सदस्यता प्रमुख राजीव जोशी, अशोक राजपूत आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed