फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   conflicts in Shamli in two sides and seven peoples injured

यूपी में मामूली विवाद को लेकर संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 7 लोग गंभीर घायल

Wed, 26 Sep 2018 09:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 26 Sep 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
conflicts in Shamli in two sides and seven peoples injured
फाइल फोटो

यूपी के शामली में सीसी सड़क की नाली बनाने को लेकर प्रधान पक्ष का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ विवाद हो गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शाम तक किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन

   
थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान एक पक्ष से ग्राम प्रधान बबलू पुत्र अनिल पक्ष का कहना था कि नाली एक साइड से जाएगी। जबकि दूसरे पक्ष के प्रमोद पुत्र जनक सिंह नाली को दोनों तरफ से निकालने की मांग कर रहा था। बुधवार दोपहर को दोनों पक्ष नाली निर्माण को लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घुसे व लाठी चली। इसमें एक पक्ष से ग्राम प्रधान बबलू पुत्र अनिल, दुष्यंत पुत्र कृष्णपाल, कुलदीप पुत्र रामवीर व अनुज पुत्र जगदीश को हल्की चोट आई।

विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से प्रमोद पुत्र जनक सिंह, यशपाल पुत्र रोडा, परमजीत पुत्र वीर सिंह को गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। परमजीत को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोग पुलिस के सामने ही भिड़ बैठे। हालांकि पुलिस ने बमुश्किल थाने में स्थिति को काबू कर लिया। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। अभी तक किसी पक्ष की तहरीर थाने में नहीं आई है।  

खाकी की लापरवाही सामने आई
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस मामले के प्रति पूर्व में गंभीरता दिखाती तो संघर्ष की नौबत न आती। वजह ये है कि एक पक्ष लगातार इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तो दूर की बात दोनों पक्षों से बात करने की भी जरूरत महसूस नहीं की। इस कारण आखिरकार दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed