फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflicts between two parties in Meerut, and firing, 7 injured

यूपी: छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव व फायरिंग, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 27 Aug 2018 09:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 27 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
Conflicts between two parties in Meerut, and firing, 7 injured
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के ग्राम में कुछ युवक शराब पीकर खड़े थे। इस बीच उन्हीं के समाज की एक युवती वहां से गुजर रही थी। आरोपी है कि युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने अपने परिजनों से मामले की शिकायत की। हालांकि परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया। इस बीच उन्हीं के पक्ष के एक युवक आरोपी पक्ष के यहां पहुंचा और मामले की शिकायत की। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। मारपीट में एक पक्ष से लाली, सोनू, राजू, राजेंद्र, इंदू घायल हो गये। छेड़छाड़ के बाद खूनी संघर्ष की सूचना पर फोर्स गांव उलधन पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला गंभीर होने के कारण सभी को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार शाम तक मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर खरखौदा के अनुसार दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें पांच लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। अगर किसी पक्ष ने कार्रवाई की मांग नहीं की तो पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

इसके अलावा लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कालोनी में रविवार देर रात गली में शराब पीने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पथराव में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा।

पुलिस के अनुसार शाहजहां कालोनी में सुहैल शहजाद और उनका एक अन्य साथी गली में ई रिक्शा खड़ी करके उसमें बैठकर शराब पी रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे नदीम और साजिद ने गली में खड़ी ई रिक्शा हटाने और शराब पीने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव व फायरिंग हुई। सूचना पर पिलोखड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। 

इंस्पेक्टर मौ. असलम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। फायरिंग नहीं हुई। उधर, समर गार्डर के 40 फुटा पर भी रुपयों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed