फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict with teachers on the university for negative marking

बस-ट्रैक्टर से कैंपस पहुंचे छात्र, जमकर हंगामा

Tue, 14 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Conflict with teachers on the university for negative marking
मेरठ। ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में निगेटिव मार्किंग को लेकर सोमवार को छात्रों ने सीसीएसयू में जमकर हंगामा किया। छात्र मेरठ कॉलेज से एकत्र होकर ट्रैक्टर और बस से कैंपस पहुंच गए। छात्रों को सुरक्षा गार्डों ने बाहर ही रोक दिया। यहां से छात्र कुलपति आवास के बाहर बैठ गए। शिक्षकों से छात्रों की झड़प भी हुई। कुलपति के बाहर होने के कारण छात्रों ने रजिस्ट्रार से मिलकर इस नियम को खत्म करने की मांग की। छात्रों ने नियम नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे। छात्रों ने नेगेटिव मार्किंग के विरोध में हंगामा करते हुए कुलपति एनके तनेजा के आवास के बाहर धरना दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों पर नेगेटिव मार्किंग का नियम थोपा जा रहा है। छात्रों ने इस नियम को काला कानून बताया। छात्रों ने कहा कि इस नियम के लागू होने से हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर विवि प्रशासन नहीं मानता है तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान महामंत्री हर्ष चाहल, विजित तालियान, अमित यादव, अमरजीत काकरान, कुशल चाहल, हैप्पी, शारूख, अमित फौगाट, रजत, आलोक, अक्षित और शान मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed