मेरठ: जमीन के विवाद में संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, सात लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव नरहाड़ा में प्लाट पर कब्जा करने के विवाद में शनिवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। वहीं, पथराव व संघर्ष का वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्लाट विवाद का मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है।
गांव नरहाड़ा में दीपचंद व छुट्टन दोनों पक्ष के परिवार रह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में ही एक प्लाट को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। उक्त जमीन को लेकर मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।
छुट्टन पक्ष का कहना है कि प्लाट उनका है और उनके पास जमीन के सभी कागजात भी हैं। वहीं शनिवार सुबह के समय दीपचंद पक्ष के लोगों ने प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया, जिसका छुट्टन पक्ष ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और उसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। बाद में दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें दीपचंद पक्ष के चंद्रभान पुत्र दीपचंद, कमल व जितेंद्र पुत्र चंद्रभान व दूसरे पक्ष के मुकेश व राजू पुत्र छुट्टन, राहुल व सचिन पुत्र हरिओम सभी लोग घायल हो गए। इस मामले में लाठी-डंडे व पथराव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी घायलों को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, तोड़फोड़-फायरिंग, गांव में सांप्रदायिक तनाव
सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल हुई वीडियो से मामले की जांच कर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/