फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal tension in village of Meerut after youths attacked from weapons on many peoples in house

मेरठ: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, तोड़फोड़-फायरिंग, गांव में सांप्रदायिक तनाव

Wed, 13 Nov 2019 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Nov 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Communal tension in village of Meerut after youths attacked from weapons on many peoples in house
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में फलावदा थाना क्षेत्र के गांव खाता में मंगलवार को दीवार के निर्माण को लेकर दो वर्गों में संघर्ष के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। एक वर्ग के लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर धारदार हथियार से हमला किया। महिलाओं से बदसलूकी की गई। 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई। आरोपी पक्ष के सात लोगों पर बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


खाता गांव में खाली प्लॉट में मकान बनाने का कार्य चल रहा है। गांव निवासी कृष्णपाल यादव मकान बना रहा है। पास में ही खलील का परिवार रहता है। मंगलवार को खलील पक्ष ने दीवार के निर्माण को लेकर विरोध जताया। जिसके बाद दोनों वर्गों के लोगों ने आपस में मामला निपटाने की बात कही। जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने कृष्णपाल के मकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। हवाई फायरिंग से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार लगने से राहुल एवं रविंद्र यादव घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गांव में संप्रदायिक झगड़ा होने की सूचना कंट्रोल रूम से फ्लैश होने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीएम ई रामचंद्र, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सीओ मवाना संजीव देशवाल कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने इंस्पेक्टर फलावदा राकेश पुंडीर का घेराव कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सीओ मवाना ने आश्वासन दिया कि पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। घायल रविंद्र की पत्नी कृष्णा की तहरीर पर खलील, अजमल, जहीर, महरूम, बल्लू, रियाजुद्दीन और नजर मोहम्म्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: रास्ते के विवाद में जमकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़, छह लोग हुए घायल

तहरीर बदलवाने में लगे रहे इंस्पेक्टर

पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आरोप लगाया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। दीवार पर भी गोलियों के निशान हैं। लेकिन इंस्पेक्टर फलावदा ने मौके पर पहुंचकर धमकाना शुरू कर दिया। जिस युवक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी, उसे ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर में महिलाओं से मारपीट, कपड़े फाड़ने और तोड़फोड़ की बात न लिखने को कहा। बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। 

घसीटा और कपड़े फाड़े
एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे घर में घुसकर पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली गलौज और अभद्रता की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी खलील ने तमंचे से गोली मारने की धमकी दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed