फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two parties in Shamli, and seven people injured

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, 7 लोग गंभीर रूप से घायल 

Wed, 12 Sep 2018 09:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 12 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two parties in Shamli, and seven people injured
घायल युवकों की फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जिले में मकान की दीवार के विवाद में चल रही रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। दोनों पक्षों ने दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अली अब्बास व अजहर के बीच मकान की दीवार को लेकर काफी दिनो से विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनो पक्षों में मारपीट हो चुकी है। समाज के लोगों द्वारा कई बार फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। इस कारण दोनों परिवार में तनातनी रहती है। बुधवार दोपहर उसी विवाद को लेकर अली अब्बास और अजहर के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। उस समय मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बीच बचाव करा दिया। हालांकि कुछ समय बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में एक पक्ष से नजर मोहम्मद, रजा अहमद और सरदार तथा दूसरे पक्ष से अजहर, भूरा, सन्नो और जिया घायल हो गए।

विज्ञापन

गांव में झगडे़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा हल्का बल प्रयोग करके दोनो पक्षों के लोगों को तितर बितर किया। घायलों को पुलिस की मदद से कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनो पक्षों की तरफ से एकदूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed