{"_id":"5d30d8338ebc3e6ca72d504c","slug":"conflict-in-family-father-s-die-kithor-news-mrt4338900187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिरवार में संघर्ष, बचाव में आए मुखया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिरवार में संघर्ष, बचाव में आए मुखया की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर (मेरठ)। लेनदेन के विवाद में एक परिवार में संघर्ष हो गया। इस दौरान परिवार का मुखिया बीचबचाव में आया तो उसे गुम चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर बेटे और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर का है। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी राकेश पुत्र इतवारी ने अपनी बहन फरीदाबाद निवासी विमला से चार लाख रुपये उधार ले रखे थे। विमला बुधवार को अपने बेटे किशन तथा विजय के साथ राकेश से रुपये लेने आई थी। इस दौरान राकेश के परिजनों ने भी उस पर रुपये देने का दबाव बनाया। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई। जिसके बाद राकेश और उसके परिजनों में जमकर मारपीट हो गई।
इस दौरान राकेश का पिता 60 वर्षीय इतवारी भी बीच में आ गया। संघर्ष के दौरान गुम चोट लगने से इतवारी जमीन पर गिर पडा। जिसके बाद परिवार के लोग इतवारी को जमीन पर पडा देखकर अस्पताल ले जाया गया। जहां इतवारी ने रास्ते में ही दम तोड दिया। बताया जाता कि इतवारी परिवार की कलह के चलते काफी समय से दिल्ली में जाकर रहने लगा था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उक्त परिवार का काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें झगड़ा हो गया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस बाबत इतवारी के पुत्र राकेश की ओर से अपने भाई श्यामलाल और बहन के लड़के विजय और किशन के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में किशन और श्यामलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।