मवाना। आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित वेद प्रचार उत्सव का समापन रविवार को प्रातःकालीन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मूलशंकर सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। मधु, रामसिंह, ओमप्रकाश, अर्जुन एवं जितेंद्र ने भी यजमान के रूप में आहुतियां दीं। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वेदपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया।
मंत्री अनिल गोला ने बताया कि सहारनपुर से पधारे वैदिक भजनोपदेशक पंडित मुकेशराज आर्य ने प्रवचन एवं भजनों के माध्यम से महर्षि दयानंद द्वारा वेदों के प्रचार-प्रसार, शास्त्रार्थ, कुरीतियों के खंडन, छुआछूत विरोध, गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति, नारी शिक्षा, पाखंड एवं मूर्ति पूजा के विरोध पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधान सुनील गुप्ता ने सभी नवागंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. वीरपाल, सुदेश आर्य, राजेश, मूलशंकर, दिनेश आर्य, विपिन कुमार, डॉ. शक्ति साहनी, संगीता रस्तोगी, सीमा गोला, अनीका गोला, सावित्री, सुधा रस्तोगी, कुसुम सराफ एवं अनुराग दुबलिश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।