फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Computer trader's account hacked, withdraw one lakh rupees

Meerut: कंप्यूटर व्यापारी का खाता हैक, खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, ऐसे मैसेज से रहें सावधान

Mon, 20 Feb 2023 09:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 09:38 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में साइबर अपराधियों ने एक कंप्यूटर व्यापारी का खाता हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। इस तरह के मैसेज से आप सावधान रहें।

विज्ञापन
Computer trader's account hacked, withdraw one lakh rupees
साइबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए-नएण तरीके अपना रहे हैं। साइबर ठग ने कंप्यूटर व्यापारी को बैंक की तरफ से मैसेज के साथ मोबाइल पर लिंक भेज दिया। व्यापारी ने लिंक खोलकर बैंक का होमपेज खोला तो उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। खाते से रुपये कटते ही व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


मेरठ में गढ़ रोड स्थित सम्राट पैलेस निवासी शैलेश गुप्ता का पीएल शर्मा रोड पर काम्हेर्ड के नाम से कंप्यूटर का शोरूम है। रविवार सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। लिखा था कि सेविंग बैंक खाते में पेन कार्ड अपडेट करना है। मैसेज में पेन कार्ड अपडेट करने का लिंक भी दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: वारदात से दहल उठा पूरा गांव, लहूलुहान हालत में मिले प्रेमी युगल, मोहब्बत का हुआ दर्दनाक अंत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिंक खोला तो उसमें उनके बचत खाते का होमपेज खुल गया। उन्होंने खाते की सभी डिटेल भर दी। दो मिनट बाद ही उनके मोबाइल पर एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। ठगी होते ही उन्होंने लालकुर्ती थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह तुरंत साइबर सेल पहुंचे और ठगी की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Archana Gautam: मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम का भव्य स्वागत, मीडिया से बात करते वक्त हुईं भावुक, बोली...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed