फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Archana Gautam: मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम का भव्य स्वागत, मीडिया से बात करते वक्त हुईं भावुक, बोली...

Sun, 19 Feb 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Feb 2023 06:53 PM IST
सार

Archana Gautam News : बिग बॉस में दम दिखाने वाली अर्चना गौतम मेरठ पहुंच गई हैं। शहर में अर्चना गौतम का भव्य स्वागत हुआ। वहीं, मीडिया से बात करते हुए अर्चना गौतम भावुक हो गईं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन
Archana Gautam reached Meerut and got a grand welcome by supporters and see photos
मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम। - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस में दम दिखाने वाली अर्चना गौतम मेरठ पहुंच गई हैं। अर्चना गौतम का मेरठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। अर्चना गौतम परतापुर बाईपास से होते हुए बेगामपुल और अंबेडकर चौराहा पहुंचीं।



इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते अर्चना गौतम भावुक हुईं। अर्चना गौतम ने कहा कि मेरठ सहित देश के लोगों ने खूब प्यार दिया।

Archana Gautam reached Meerut and got a grand welcome by supporters and see photos
मेरठ में अर्चना गौतम का भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

अर्चना गौतम ने जारी किया था वीडियो
अर्चना गौतम ने शुक्रवार रात को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में वह मेरठ सहित एनसीआर के लोगों और अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित नजर आ रहीं थीं।

Archana Gautam reached Meerut and got a grand welcome by supporters and see photos
मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम। - फोटो : अमर उजाला

अर्चना ने बताया था कि रविवार को दोपहर 12 बजे तक मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगी। जहां से समर्थकों के साथ वाया रोड यूपी गेट से होकर मोहन नगर से मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, बागपत अड्डे, बेगमपुल पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Gautam reached Meerut and got a grand welcome by supporters and see photos
अर्चना गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

वहीं तय कार्यक्रम के अनुसार, अर्चना गौतम परतापुर बाईपास से होते हुए बेगामपुल और अंबेडकर चौराहा पहुंचीं। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां अर्चना ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मीडिया पर बात करते हुए अर्चना भावुक हो गईं।

विज्ञापन
Archana Gautam reached Meerut and got a grand welcome by supporters and see photos
अर्चना गौतम

उन्होंने वीडियो में आईआईएमटी विश्व विद्यालय पहुंचने की बात भी कही थी। वहीं पिता गौतमबुद्ध ने बताया था बिग बॉस में साढ़े चार महीने रहकर मेरठ का नाम रोशन करने के बाद मेरी बेटी अर्चना गौतम अपने गृह जनपद आ रही है। जिसके लिए अर्चना के भव्य स्वागत की तैयारी मेरठवासियों ने की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed