फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Computer knowledge is not just a means of employment but the basis of empowerment.

Meerut News: कंप्यूटर ज्ञान केवल रोजगार का माध्यम नहीं सशक्तीकरण का आधार

Fri, 19 Dec 2025 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Computer knowledge is not just a means of employment but the basis of empowerment.
राजकीय महाविद्यालय में कंप्यूटर की कार्यशाला में मौजूद छात्र स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी के दिशा निर्देशन में फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर पर केंद्रित अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कोपा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आशुतोष चौधरी रहे।
विज्ञापन

प्रोफेसर विनीता राठी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी साक्षरता के महत्व को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर की बेसिक जानकारी विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन बहुत जरूरी है। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूलभूत ज्ञान से परिचित कराना है। मुख्य अतिथि आशुतोष चौधरी ने कंप्यूटर की संरचना, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की जानकारी, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, ई-मेल, एमएस वर्ड, एक्सेल तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के दैनिक जीवन में उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। साइबर सुरक्षा, डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर भी चर्चा की। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस मौके पर डॉ. मनोज आर्य, दिशांत कुमार, डाॅ. मोनू सिंह और छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed