{"_id":"67efe7da405ac2b3860ee17c","slug":"composite-school-has-facilities-like-private-schools-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108326-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सरकारी स्कूल के आगे प्राइवेट फेल, RO वाटर, पंखे-इन्वर्टर से लैस कक्षाएं, प्रोजेक्टर से पढ़ाते हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सरकारी स्कूल के आगे प्राइवेट फेल, RO वाटर, पंखे-इन्वर्टर से लैस कक्षाएं, प्रोजेक्टर से पढ़ाते हैं शिक्षक
Fri, 04 Apr 2025 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 07:38 PM IST
सार
मेरठ का यह सरकारी स्कूल सुविधाओं और शिक्षा के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों को भी फेल कर रहा है। यहां बच्चे स्मार्ट क्लासेज के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं स्कूल में बच्चों की हर सुविधा का खयाल रखा गया है।
विज्ञापन
मवाना का कंपोजिट स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मनुष्य का कार्य करना इच्छा शक्ति पर निर्भर होता है, इच्छा शक्ति के आधार पर ही सरकारी स्कूल को सजा संवारकर, सुविधाएं उपलब्ध कराकर पब्लिक स्कूलों को भी पछाड़ा जा सकता है। ऐसा ही उदाहरण है मेरठ के मवाना स्थित गांव किशनपुर बिराना स्थित कंपोजिट विद्यालय। इस स्कूल के कारण ही गांव में एक भी पब्लिक स्कूल नहीं है।
गांव किशनपुर बिराना स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर और कक्षों को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यह सरकारी स्कूल है। स्कूल परिसर में सुंदर फुलवारी के साथ-साथ साफ सफाई है।
विज्ञापन
गांव किशनपुर बिराना स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर और कक्षों को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यह सरकारी स्कूल है। स्कूल परिसर में सुंदर फुलवारी के साथ-साथ साफ सफाई है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है। विद्यालय में सात कक्ष हैं। जिनमें पब्लिक स्कूलों की भांति ही छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है।
छात्रों के लिए आरओ वाटर की व्यवस्था है। 24 पंखे लगे हैं और बिजली जाने पर इन्वर्टर की सुविधा है। स्कूल में सात शिक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बच्चों की उचित शिक्षा के लिए सहयोग से दो प्राइवेट शिक्षक भी रखे हुए हैं।
स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की संख्या 205 है। छात्र- छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है। ओपन जिम की भी व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष दो बच्चे नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए हैं। चार बच्चे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए हैं। यह विद्यालय अभ्युदय योजना में चयनित हो चुका है। इसके लिए पैमाइश आदि का कार्य हो चुका है। उच्चीकरण होने के बाद यह स्कूल बारहवीं कक्षा तक के लिए हो जाएगा।