फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint made to the MP about the dilapidated state of Muslim areas.

Meerut News: सांसद से की मुस्लिम इलाकों में बदहाली की शिकायत

Mon, 13 Jul 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Complaint made to the MP about the dilapidated state of Muslim areas.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। मुस्लिम समाज के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर उन्हें मुस्लिम बहुल इलाकों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने सांसद को ज्ञापन दिया। इसमें समर गार्डन, लखीपुरा, तारापुरी और लिसाड़ी रोड जैसे इलाकों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। बताया कि इन क्षेत्रों में सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। नालियां गंदगी से भरी हैं। वार्ड 33 में सफाई कर्मचारियों की कमी है। मानसून सीजन में अगर समय रहते नालियों और सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो जलभराव से जीना दूभर हो जाएगा।

इसके अलावा मोहल्ला करम अली में पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त कराने, आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर लगाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने का भी अनुरोध किया गया। इस दौरान नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन सिद्दीकी, काजी शादाब, चौधरी जुल्फिकार, हाजी फैसल और वसीम अंसारी मौजूद रहे। सांसद ने इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed