{"_id":"6ab67bce15d6d6c2b5004f08","slug":"complaint-filed-with-sdm-alleging-obstruction-in-the-construction-of-a-chaupal-community-gathering-place-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113552-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौपाल निर्माण में रुकावट डालने का आरोप, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौपाल निर्माण में रुकावट डालने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता गांव भिडवारा में चौपाल पर टीन शेड आदि डाले जाने के मामले में
भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव भिड़वारा में आंबेडकर चौपाल और कुएं पर टीन शेड निर्माण के दौरान आ रही बाधा को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संगठन ने असामाजिक तत्वों पर बेवजह विवाद करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांव भिडवारा में जाटव समाज की भूमि पर करीब 80 वर्षों से बेनाम कब्जा चला आ रहा है। हर वर्ष आंबेडकर जयंती व अन्य त्योहार मनाए जाते हैं। धूप व बारिश से बचाव के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से वहां टीन शेड का निर्माण शुरू कराया था। आरोप है कि विपक्षी व असामाजिक तत्व उक्त भूमि पर झूठा दावा कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस से सांठगांठ कर कुछ निर्दोष लोगों और नाबालिग बच्चों के खिलाफ कार्रवाई कराई गई है, जो अनुचित है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि गांव का भाईचारा कायम रह सके।