फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   complaint disposes off without listening

Meerut News: मौके पर पहुंची नहीं टीम, कागजों में कर दिया समस्या का निस्तारण

Thu, 25 Sep 2025 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
complaint disposes off without listening
मेरठ। बागपत रोड स्थित बनारसी दास स्टेट कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। कॉलोनी के पंकज गुप्ता का कहना है कि मौके पर टीम नहीं पहुंची और कागजों में ही समस्या का निस्तारण कर दिया गया। पंकज गुप्ता का कहना है कि आवासीय मानचित्र संख्या 41/2014 रहने के लिए खरीदा था। इसमें पानी की टंकी का निर्माण मानचित्र विपरीत असुरक्षित स्थान पर किया गया है। पानी की टंकी ककी ऊंचाई फ्लैटों से लगभग 30 फुट अधिक है और महज एक मीटर ही दूर है। बिल्डर की ओर से आंतरिक विकास कार्य पूरी तरह से नहीं कराए गए। इससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। लगातार शासन-प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में उच्च न्यायालय ने भी निवासियों को राहत के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पंकज गुप्ता का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इस पर 19 सितंबर तक शिकायत निस्तारण के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि किसी भी टीम ने न तो मौके पर निरीक्षण ही किया और न ही कॉलोनी वासियों का पक्ष सुना गया। कागजों में ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। वहीं आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक कार्य होने पर भी आपत्ति जताई गई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि लोगों ने कॉलोनी में गोदाम बना लिए हैं और ट्रक चालक, परिचालक आते हैं। यहां-तहां लघुशंका करते हैं जिससे गंदगी तो होती ही है असुरक्षा का भी भय बना रहता है। उधर, मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना का कहना है कि लोगों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed