फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Companies making 70 percent profit on medicines'

Meerut News: ‘दवाओं पर 70 फीसदी मुनाफा कमा रही कंपनियां’

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
'Companies making 70 percent profit on medicines'
‘दवाओं पर 70 फीसदी मुनाफा कमा रही कंपनियां’
विज्ञापन

मेरठ। होलसेलर एंड रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि दवा कंपनी, अस्पताल और चिकित्सक दवाओं पर 70 फीसदी मुनाफा कमा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अस्पताल और चिकित्सक की मांग अनुसार दवा तैयार की जाती हैं। यह दवाएं सभी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं होती हैं। ऐसे में ग्राहक को दवा की कीमत से 70 फीसदी अधिक दाम पर दवा खरीदनी पड़ती है।
बेगमपुल स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सात से अधिक दिन तक अगर एक ही एंटीबायोटिक खाई जाती है तो वह शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। इसकी विभिन्न जांच में पुष्टि भी हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ चिकित्सक मुनाफा कमाने और कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए मरीज को दो एंटीबायोटिक एक साथ देते हैं। इंद्रपाल सिंह ने दावा करते हुए कहा कि दवाओं के दाम, खरीद और बिक्री में भारी अंतर है। इसकी जांच की मांग आयकर, जीएसटी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिला प्रशासन से की गई है। अगर 15 दिन में विभागीय स्तर पर जांच नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

महामंत्री घनश्याम मित्तल ने बताया कि दवाएं चिकित्सकों के क्लीनिक में कैद हैं। जिले के 5 हजार मेडिकल स्टोर संचालक प्रभावित हो रहे हैं। जिले में प्रतिदिन दवाओं का 300 करोड़ का कारोबार होता है। दवा खरीदने पर ग्राहकों को कोई बिल नहीं दिया जाता है। चिकित्सकों ने ही अपनी दुकानों के अंदर या बराबर में मेडिकल स्टोर स्थापित किए हैं। यह दवा उस मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री की नीति में भी परिवर्तन किया जाना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, निशांत, रमन, प्रवीण दुआ, दिनेश गोयल आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed