फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal tension in Fatehullapur over a bike

फतेहउल्लापुर में बाइक भिड़ने पर सांप्रदायिक तनाव

Mon, 09 Mar 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Communal tension in Fatehullapur over a bike
फतेहउल्लापुर में बाइक भिड़ने पर सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में रविवार सुबह बाइक भिड़ने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। भनक लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों का थाने में जमावड़ा लगा रहा। अफसरों का कहना है कि होली की सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पांच लोग घायल होने बताए गए।
पुलिस के अनुसार, श्यामनगर निवासी एजाज पुत्र नसीरूद्दीन रविवार सुबह फतेहउल्लापुर रोड पर अपनी बुआ के बेटे यूनुस से मिलने पहुंचा। माता का मंदिर के सामने वह बाइक साइड में रोककर खड़ा हो गया। तभी वहां से गुजरे सेल्समैन का काम करने वाले प्रदीप पुत्र जयप्रकाश की बाइक एजाज की बाइक से भिड़ गई। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई। लोग एकत्र होने लगे। एजाज और प्रमोद ने भी फोन कर काफी लोग वहां एकत्र कर लिए। दोनों पक्षों में टकराव शुरू हो गया। तभी किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिसाड़ीगेट सहित कई थानों की पुलिस उस ओर दौड़ पड़ी। मौके की नजाकत को देखते हुए काफी दुकानदारों ने दुकानों के शटर तक गिरा दिए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाने में भी पैदा हुए टकराव के हालात
थाने में दोनों पक्षों के पहुंचने के बाद भीड़ जुट गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। पुलिस के सामने ही दोनों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार लगाई और एजाज और प्रमोद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अनावश्यक भीड़ लगा रहे लोगों को लाठी फटकार कर थाने से बाहर किया। देर शाम तक थाने में लोगों की भीड़ जमा रही। कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने होली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था प्रभावित होने का हवाला देते हुए फिलहाल समझौते से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली के दिनेश शुक्ला ने बताया कि बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने मामले को निपटाने के लिए समझौते का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने जल्दबाजी नहीं की। एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed