फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal roit in brahampuri

युवती इंस्पेक्टर से बोली- मैने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली, सांप्रदायिक तनाव

Sun, 23 Jul 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Jul 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
communal roit in brahampuri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ब्रहमपुरी में प्रेमी युगल को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। दूसरे समुदाय की युवती बुधवार सुबह ब्रहमपुरी थाने पहुंची और इंस्पेक्टर से कहा कि मैने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है। मुझे सुरक्षा चाहिए, नहीं तो परिवार वाले हत्या कर देंगे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगल के पक्ष में उतरकर थाने में हंगामा कर सुरक्षा की मांग की। इसी बीच थाने में युवती के परिजन भी पहुंच गए तो तनाव के हालात बन गये।
विज्ञापन

ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार पत्थर वाला आहाता निवासी 20 वर्षीय दूसरे समुदाय की एक युवती का बागपत गेट निवासी आकाश बाल्मीकि से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जुलाई को दोनों घर से फरार हो गये और गाजियाबाद में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान युवती के पिता ने आरोपी आकाश के खिलाफ ब्रहमपुरी थाने में बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे युवती थाने पहुंची और अपने को बालिग बताकर शादी करने के कागजात दिखाए। युवती ने कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर चुकी है। उसने शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा दिया। अपनी मर्जी से आकाश के साथ गई थी। इस बीच युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, तुषार गुप्ता, अनुज और अन्य कार्यकर्ता पहुंचे और थाने में हंगामा कर दिया। युवती ने थाने में कहा कि उसे अपने परिजनों से नहीं मिलना, परिजन उसकी हत्या कर देंगे। इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश किया गया। युवती बालिग है। युवती ने अपने शादी कर अपने बयान में आकाश के साथ रहने की बात कही। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर युवती को आकाश की मां के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी तरफ से तो मर गई
ब्रहमपुरी थाने में युवती की मां बेहोश हो गई। युवती की मां और पिता ने काफी मिलने की की कोशिश की, लेकिन युवती ने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। आकाश के साथ जिंदगी भर रहने का फैसला कर दिया। इस पर बिखलते हुए परिजनों ने कहा कि हमारी तरफ से तो मर गई। इसके बाद परिजन रोते बिलखते चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed