सहारनपुर: बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने को लेकर हंगामा, गांव में पीएसी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर से सटे गांव बादशाहपुर पिंजोरा में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर माहौल खराब करने की साजिश रची गई। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर ग्रामीणों रोष फैल गया है। देहात कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर प्रतिमा की मरम्मत कराकर मामला शांत कराया।
शुरुआती जांच में सामने आया कि मामला दो पक्षों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पिंजौरा में संविधान निर्माता बाबा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा आंबेडकर पार्क में लगी है।
सोमवार सुबह बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिली। प्रतिमा को बाबा साहेब के हाथ की तरफ से शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका पता चलते ही गांव में रोष फैल गया और लोग एकत्र हो गए।
इसके बाद ही कोतवाली देहात और कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में कारीगर को बुलाकर मरम्मत कराकर प्रतिमा को ठीक कराया और लोगों को कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मामले में आंबेडकर मूर्ति समिति के अध्यक्ष सचिन कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मामला गांव के ही दो पक्षों के बीच रविवार शाम हुए विवाद से जुड़ा है। शाम बाइक से तेज धमाके की आवाज करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष के युवक ने धमाका करने वाले युवकों का विरोध किया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनानती हो गई।
जांच में सामने आया है कि इस मामले को लेकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। झगड़े को लेकर विमला की ओर से गांव के तीन युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई। विमला का आरोप है कि तीनों युवक बाइक से तेज धमाके की आवाज निकाल रहे थे और विरोध करने पर उनके पक्ष के युवक को धमकी दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते प्रतिमा खंडित की गई।
पीएसी तैनात
बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इसी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी है क्योंकि, रमजान माह चल रहा है। इसलिए पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती है। उधर, भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/