फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner, DIG, DM and SSP went on a foot march

Meerut News: पैदल मार्च पर निकले कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी

Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Commissioner, DIG, DM and SSP went on a foot march
होली के दृष्टिगत डीएम, डीआईजी और एसएसपी ने निकाला पैदल मार्च
शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील
विज्ञापन

शांतिभंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। होली और ईद-उल-फितर के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। बुधवार को होली, रमजान व ईद-उल-फितर को सौहार्दपूर्ण माहौल सम्पन्न कराने के लिए कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डाॅ. वीके सिंह और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारी फुटबॉल चौक, रेलवे रोड चौराहा, केसर गंज, बेगमपुल और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की और चेतावनी दी कि किसी ने माहौल खराब करने व शांति भंग करने की कोशिश की तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दुल्हेंडी और जुमा एक ही दिन है। इसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। शांति के साथ त्योहार मनाने के लिए धर्म गुरुओं से भी थाना स्तर और अधिकारियों के स्तर पर भी बातचीत की गई है। जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम डा. वीके सिंह ने बताया कि सभी प्वाइंटों पर फोर्स भी लगा दिया गया है। शांति के साथ सभी त्योहारों का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया की हो रही निगरानी

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि त्योहारों के मौके पर असमाजिक तत्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं या फिर अफवाह फैला सकते हैं। इसके चलते पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया की पोस्टों की भी निगरानी कर रही है। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article