टक्कर बराबर की, जिला पंचायत के लिए भाजपाई जंग आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में मतदान आज होगा और मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना करते हुए चुनाव परिणाम घोषित होगा। मतदान से पहले दिन दोनों प्रत्याशी एक वोट के लिए जूझते नजर आये। अंतिम समय में वर्चस्व की जंग तेज होने के बीच तनाव भी बढ़ता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर ये जंग भाजपाइयों के बीच ही होनी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने तीन माह पूर्व इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते अब अध्यक्ष पद पर उपचुनाव हो रहा है। जिसमें दो प्रत्याशी कुलविंदर सिंह और सपना हुड्डा मैदान में है। कुलविंदर सिंह को भाजपा नेताओं का समर्थन प्राप्त है, तो सपना हुड्डा को सरधना विधायक ठा. संगीत सोम समर्थन दे रहे हैं। पर्दे के पीछे सपा नेता पूर्व केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का भी समर्थन बताया जा रहा है।
भाजपाइयों की वर्चस्व की जंग में चुनाव तनावपूर्ण हो चुका है। दोनों ही प्रत्याशियों के गुट एक-एक वोट के लिए जूझ रहे हैं। जो सदस्य बाहर चले गये हैं, उनके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना चुनौती होगी।
पूर्वाह्न 11 बजे से होगा मतदान
उपचुनाव में कुल 34 सदस्य मतदान करेंगे। डीएम समीर वर्मा ने बताया कि मतदान सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा। कलक्ट्रेट द्वार पर ही सुरक्षाकर्मियों के पास मतदाता सूची होगी, सत्यापित करने के बाद ही जिला पंचायत सदस्य को प्रवेश दिया जायेगा। सदस्य अपना निर्वाचन पत्र मतदान के लिए लेकर आएंगे।
मोबाइल, माचिस सभी बैन
जिला पंचायत सदस्यों को इस बार भी पिछले चुनाव की तरह गहन तलाशी से गुजरना होगा। मतदान कक्ष के भीतर जाने से पहले सभी की गहन तलाशी होगी। कोई भी सदस्य अपने साथ भीतर मोबाइल, कैमरा, पैन या अन्य कोई इलक्ट्रोनिक गेजेट, बीड़ी, सिगरेट, लाइटर, माचिस आदि सामान लेकर नहीं जा सकेगा।
जिसके साथ 18 वही होगा अध्यक्ष
जिला पंचायत के 34 सदस्य मतदान में भाग लेंगे। ऐसे में जिसके पास 18 वोटों का समर्थन होगा, वही जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होगा। इसी 18 के आंकड़े को छूने के लिए दोनों गुट लगातार मशक्कत किये हुए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/