फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   College staff accused of assaulting student

Meerut News: काॅलेज कर्मचारियों पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Jan 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
College staff accused of assaulting student
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी राखी ने थाने में दी तहरीर में फलावदा रोड स्थित एक इंटर काॅलेज के दो कर्मचारियों पर पुत्र को काॅलेज में खींचकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला काबली गेट निवासी राखी ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र दिपांशु फलावदा रोड स्थित इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र है। दिपांशु दूर के रिश्ते की एक लड़की जो दिपांशु की बहन के साथ कॉलेज की छुट्टी होने के बाद करीब अपराह्न 2 बजे काॅलेज के बाहर खडे थे, तभी काॅलेज के दो कर्मचारी आए और दिपांशु को खींचकर काॅलेज में ले गए। दोनों कर्मचारियों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की। उन्होंने दिपांशु का मोबाइल घर से मंगाकर चैक किया। दोनों ने उसके पुत्र से जाति पूछी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए डरा धमकाकर भगा दिया। घटना से दिपांशु काफी डरा हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पकंज लवानिया का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed