फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold will increase from this week

Meerut News: इस सप्ताह से ठंड में होगा इजाफा

Mon, 02 Dec 2024 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cold will increase from this week
मोदीपुरम। दिसंबर शुरू हो गया है। तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। इस बार ठंड देरी से दस्तक दे रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस सप्ताह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड में इजाफा होगा। हवा के चलने से एक्यूआई स्तर में फिलहाल सुधार चल रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बने दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान स्थिर बना हुआ है। दिन का तापमान 25 से 26 डिग्री व रात का तापमान 8 से 10 डिग्री के आसपास है। पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने पर तीन दिसंबर से मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ेगा। दिन व रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी। रविवार को सुबह से ही खिली धूप निकली और धूप से ठंड का असर बेअसर रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक्यूआई के स्तर में फिलहाल सुधार चल रहा है। शहर का एक्यूआई स्तर 160 दर्ज किया गया। विभिन्न इलाकों में भी एक्यूआई स्तर में सुधार है। गंगानगर में 145, जयभीमनगर में 180, पल्लवपुरम में 174, दिल्ली रोड पर 178, बेगमपुल 165 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed