फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold is increasing continuously in Meerut And for second time temperature has reached 10 degrees in 48 years

Meerut: हाड़ कंपा रही ये सर्दी, दिनभर ठिठुरते रहे लोग, 48 साल में दूसरी बार दर्ज हुआ ये तापमान, चौंक जाएंगे आप

Thu, 05 Jan 2023 10:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Jan 2023 10:45 PM IST
सार

Meerut News : ये सर्दी हाड़ कंपा रही है। मेरठ में दिनभर लोग ठिठुरते रहे। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 48 साल में दूसरी बार 10 डिग्री के पास तापमान पहुंचा है।

विज्ञापन
Cold is increasing continuously in Meerut And for second time temperature has reached 10 degrees in 48 years
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार को 10.6 डिग्री रहा। जिससे दिनभर शहरवासी ठंड में ठिठुरते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी तीन दिन और ठंड से राहत के आसार नहीं है। यह तापमान पिछले 48 साल में दूसरी बार 10 के आसपास रहा है। इससे पहले 2004 में 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

 
नए साल की शुरुआत से सर्दी का दौर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी गलन वाली सर्दी का सितम जारी रहा। सूर्य देवता के भी दर्शन नहीं हो पाए। जिससे दिनभर लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। मौसम कार्यालय ने दिन का अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। 
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले 48 साल में पांच जनवरी दूसरी बार और 19 साल में पहली बार सबसे सर्द रही है। अभी सर्दी से तीन दिन तक राहत नहीं मिलने के आसार हैं। दिन रात के तापमान में गिरावट के साथ मौसम सर्द रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Income Tax Raid:  BSP सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी, जांच के दौरान मिले कई अहम सुराग, खुलेंगे बड़े राज

लगातार बनते पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों को छूकर आ रही हवाओं के चलते दिन रात का तापमान गिर रहा है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम रहा है। इस सीजन में पहली बार सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। जिस कारण दिनभर कंपकंपी छूटती रही और लोग ठिठुरते रहे। - डॉ. यूपी शाही मौसम वैज्ञानिक, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि 

20 दिसंबर से बढ़ी ठंड
दिसंबर माह के अधिकतम तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो 19 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा है।  इसके बाद से तापमान गिरता हुआ चला गया। 16 दिन में करीब 11.8 डिग्री तापमान गिरा है। यह बहुत ही तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। 20 दिसंबर से सर्दी का बढ़ना शुरू और कोहरा और बर्फीली हवाओं के बीच नए साल तक कड़ाके के दौर में पहुंच गई और अभी नए साल के पांच दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। 

पांच जनवरी का अधिकतम तापमान 
वर्ष            अधिकतम     

1980       13.5 
1985       14.5 
1990       17.5 
1995       18.4 
2000       15.2 
2005       14.3 
2010       17.9 
2015       18.9 
2016       19.5 
2017       14.5 
2018       16.3 
2019       17.2
2020       19.8 
2021       21.9  
2022       15.4  
2023       10.6

पाले से होगा फसलों को नुकसान 
डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात में पाला पड़ना शुरू हो गया है। पाला पड़ने से फसलों को नुकसान होगा। फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें। आलू और अन्य सब्जी वाली फसलों  के लिए पाला बहुत  ही खतरनाक है। किसानों को ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: Bijnor: अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर की 54 बीघा भूमि जब्त, अरबपति था अकबर बंजारा, धीरे-धीरे खुल रहे चौंकाने वाले राज

दिल्ली रोड रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित, एक्यूआई 325 पहुंचा 
एनसीआर में अभी भी हवा की सेहत सही नहीं है। गाजियाबाद सबसे  ज्यादा प्रदूषित रहा है यहां का एक्यूआई 362 दर्ज किया गया और बागपत का 301 और मेरठ का 261 दर्ज किया गया है। जबकि शहर में सबसे ज्यादा दिल्ली रोड प्रदूषित रहा है यहां का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया है। जयभीमनगर 313 और गंगानगर 297 और पल्लवपुरम  173 दर्ज किया गया और बेगमपुल 302 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed