फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Income Tax Raid: BSP सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी, जांच के दौरान मिले कई अहम सुराग, खुलेंगे बड़े राज

Thu, 05 Jan 2023 06:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

Income Tax Raid : बसपा सांसद के ठिकानों पर तीसरे दिन भी छापामारी जारी है। वहीं जांच के दौरान टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े राज खुलेंगे।

विज्ञापन
Income Tax Raid: Raids continue at hideouts of BSP MP Haji Fazlur Rahman, many important clues have been found
सहारनपुर में बसपा सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी। - फोटो : amar ujala

Income Tax Raid : सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग द्वारा छापामारी की कार्रवाई तीन दिनों से लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी आयकर विभाग की टीम उनके तीनों आवासों, दफ्तर और फैक्टरी पर डेरा डाले रही।

बताया गया कि अधिकारी सभी स्थानों से दस्तावेज हासिल करने में जुटे हैं। हरोड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर देहरादून से एक और टीम को जांच के लिए भेजा गया है। सर्वे की यह कार्रवाई अभी एक दिन और जारी रह सकती है।

Income Tax Raid: Raids continue at hideouts of BSP MP Haji Fazlur Rahman, many important clues have been found
सहारनपुर में बसपा सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी। - फोटो : amar ujala

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद फजलुर्रहमान के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापामारी की कार्रवाई शुरू की थी। यह कार्रवाई तीन दिनों से जारी है।

Income Tax Raid: Raids continue at hideouts of BSP MP Haji Fazlur Rahman, many important clues have been found
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास की घेराबंदी कर रखी है। सांसद के परिजनों को घरों में ही नजर बंद कर रखा गया है। सभी परिजन लिंक रोड स्थित आवास पर है। मकानों के अंदर आयकर अधिकारी लगातार सर्वे में लगे थे। किसी भी परिजन को बाहर नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Income Tax Raid: Raids continue at hideouts of BSP MP Haji Fazlur Rahman, many important clues have been found
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

उधर, हरोड़ा स्थित मीट फैक्टरी में भी आयकर विभाग की छानबीन जारी रही। बताया गया कि प्लांट के अंदर और बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार को टीम ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरो की हार्ड डिस्क कब्जे में लेकर उनकी जांच की और कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के बाद फैक्टरी से बाहर जाने दिया गया।

विज्ञापन
Income Tax Raid: Raids continue at hideouts of BSP MP Haji Fazlur Rahman, many important clues have been found
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं जिन तीन कर्मचारियों की उन्हें तलाश है, वो बुलाने पर भी फैक्टरी में टीम के सामने नहीं आए। बुधवार देर रात्रि में फैक्टरी में जांच कर रही टीम के पास देहरादून से दूसरी टीम पहुंची है। यहां पहले से जांच कर टीम को पंजाब स्थित डेरा बसी फैक्टरी में जांच के लिए भेजा गया। डेरा बसी में जांच कर रही टीम को देर रात्रि ही हरोड़ा स्थित मीट प्लांट में भेजा गया है। टीम बदल-बदल कर अपने कार्य को अंजाम दे रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed