पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे तक कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। नौ जनवरी को बारिश के आसार है। शुक्रवार को लगातार 72 घंटे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। इससे सर्दी में शहरवासी कांपते नजर आए। वहीं, मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहने पर ठंड का असर ज्यादा होता है। दो दिन से दिन का तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री कम चल रहा है। जिस कारण से मौसम सर्द बना हुआ है।
PHOTOS: शिमला-मसूरी जैसी ठंड, शीतलहर से कांपा वेस्ट यूपी, बारिश के भी आसार, ब्लड प्रेशर पर ऐसे करें काबू
Western Uttar Pradesh Weather Update Today :
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी सुबह से लेकर शाम तक शीतलहर का असर बना रहा। बृहस्पतिवार को रात में तापमान गिरने के साथ ही मौसम और ठंडा हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही बृहस्पतिवार को का कहना था कि अभी 48 घंटे तक कोहरे और कड़ाके ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के चलते मौसम सर्द बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप का असर कम दिखेगा। नौ जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार है।
पिछले चार दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 16.2 8.5
2 16.2 6.4
3 13.4 5.6
4 14.6 6.5
24 घंटे में फिर से बढ़ गया एक्यूआई,गंगानगर सबसे ज्यादा प्रदूषित
24 घंटे में एक्यूआई बृहस्पतिवार को फिर से बढ़ गया है। मेरठ का एक्यूआई 282 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर में 271, गंगानगर में 311, पल्लवपुरम में 264, दिल्ली रोड में 230, बेगमपुल में 250 एक्यूआई दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को गंगानगर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है।
शीतलहर का असर... बढ़ रही दिल की बीमारी और शुगर
सर्दी के तीखे तेवर लोगों की सेहत नासाज कर रहे हैं। शीतलहर के चलते बीमारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे मौसम में खासकर दिल की बीमारी और शुगर वाले सावधान रहें। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 3180 मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-जुखाम, खांसी और सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। इनके अलावा शुगर और दिल के बीमार भी काफी संख्या में पहुंचे।