फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Col. C.K. Nayudu Trophy: Camp begins in Kanpur

कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी: कानपुर में कैंप शुरू

Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Col. C.K. Nayudu Trophy: Camp begins in Kanpur
समीर रिजवी, क्रिकेटर
समीर समेत मेरठ के कई क्रिकेटर हुए शामिल, 12 से विक्टोरिया पार्क में होगा यूपी-महाराष्ट्र पहला मुकाबला
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच की शुरुआत 12 अक्तूबर से हो रही है। इसे लेकर जल्द ही यूपीसीए की ओर से उत्तर प्रदेश की टीम की घोषणा की जाएगी। बुधवार को कानपुर के कमला क्लब में खिलाड़ियों का कैंप शुरू हो गया है। इसमें मेरठ से समीर रिजवी, यशु प्रधान, शुभ मिश्रा, ऋतुराज समेत कई क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही यूपी की टीम की भी घोषणा हो जाएगी।

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच पहला मुकाबला यहां मेरठ स्थित विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में खेला जाना है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इसके लिए कानपुर में कैंप लगा दिया गया है। कैंप में प्रदेशभर से 100 से अधिक क्रिकेटर शामिल हुए हैं। इसमें मेरठ से समीर रिजवी, बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा, ऑलराउंडर शुभ मिश्रा, तेज गेंदबाज अंकुर शर्मा, बल्लेबाज अमोघ, बल्लेबाज यशु प्रधान, बल्लेबाज मानव सिंधु, तेज गेंदबाज अजय कुमार और विजय कुमार समेत कई क्रिकेटर मेरठ से कैंप में शामिल हुए। अब उम्मीद की जा रही है कि 9 अक्तूबर तक यूपीसीए की ओर से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच को लेकर भी यूपी की टीम की घोषणा कर दी जाएगी। मेरठ के कई क्रिकेटरों के टीम में चुने जाने की उम्मीद है। मेरठ में मैच होने के नाते यह उम्मीद और भी अधिक बढ़ जाती है कि ऋतुराज शर्मा, समीर रिजवी समेत कई क्रिकेटरों का चयन पक्का है।

समीर रिजवी, क्रिकेटर

समीर रिजवी, क्रिकेटर

समीर रिजवी, क्रिकेटर

समीर रिजवी, क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed