फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CNG will not be used in fifteen year old vehicle, RTO issued order

बड़ा झटका: 15 साल पुरानी गाड़ी में नहीं लगेगी सीएनजी, मेरठ में आरटीओ ने जारी किया आदेश

Wed, 01 Sep 2021 12:41 PM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Sep 2021 12:41 PM IST
सार

दरअसल, मेरठ में आरटीओ हिमेश तिवारी ने 15 साल पुरानी गाड़ी पर सीएनजी किट की मान्यता पर रोक लगा दी है। सीएनजी फिट गाड़ियों की चेकिंग के लिए कहा है।

विज्ञापन
CNG will not be used in fifteen year old vehicle, RTO issued order
CNG Fitted Car - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मेरठ में 15 साल पुरानी गाड़ी में सीएनजी किट लगवाकर उसकी उम्र पांच साल और बढ़ाने का सपना संजोने वाले लोगों को आरटीओ ने बड़ा झटका दिया है। अब ऐसी गाड़ियों में सीएनजी किट को मान्यता नहीं दी जाएगी। जिन गाड़ियों में पहले किट लगाई जा चुकी है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही ऐसी गाड़ियों के स्वामियों को नोटिस भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में काफी लोगों ने गाड़ियों की उम्र 15 साल से बढ़ाकर 20 साल करने के लिए गाड़ियों में सीएनजी फिट कराई थी। गाड़ी से पेट्रोल टैंक हटाकर सीएनजी को आरटीओ से आरसी पर भी चढ़वा लिया था, लेकिन यह काम पूरा होने के बाद गाड़ी स्वामियों ने फिर से पेट्रोल टैंक भी गाड़ी में फिट करा लिया था। 
विज्ञापन


ऐसे में उनकी गाड़ी फिर से ड्यूअल फ्यूल ऑप्शन वाली हो गई थी जो परिवहन नियमों के तहत गलत है। आरटीओ हिमेश तिवारी ने 15 साल पुरानी गाड़ी पर सीएनजी किट की मान्यता पर रोक लगा दी है। सीएनजी फिट गाड़ियों की चेकिंग के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल ही संचालित हो सकती हैं गाड़ियां 
एनजीटी के आदेशानुसार दिल्ली और एनसीआर में पेट्रोल और सीएनजी चालित गाड़ियां केवल 15 साल ही संचालित की जा सकती हैं। इसके बाद इन गाड़ियों को एनओसी लेकर बाहर जाना होगा। 

दो हजार से ज्यादा सीएनजी गाड़ियां
मेरठ में सीएनजी चालित पंजीकृत वाहनों की संख्या करीब पांच हजार है। इसमें से करीब दो हजार वह गाड़ी हैं जिनमें रेट्रोफिटमेंट सेंटर से सीएनजी किट लगावाई है। सीएनजी किट को कागजों पर तभी चढ़ाया गया जब गाड़ी से पेट्रोल का ऑप्शन खत्म करते हुए पेट्रोल टैंक भी हटा दिया गया। लेकिन इसमें एक बड़ा खेल यह खेेला गया कि सीएनजी कागजों पर चढ़वाने के कुछ दिन बाद ही गाड़ी मालिकों ने फिर से पेट्रोल टैंक फिट कराकर गाड़ी को सीएनजी के साथ पेट्रोल विकल्प भी दे दिया। आरटीओ ने इस गलत परंपरा को बंद करते हुए सीएनजी फिट वाहनों की स्वीकृति पर रोक लगा दी है।  

गाड़ियों की जांच की जाएगी
एनसीआर में पेट्रोल चालित गाड़ी की उम्र 15 साल है। लोग गाड़ी की पांच साल उम्र बढ़ाने के लिए उसमें सीएनजी फिट करा रहे हैं जो किसी भी तरह सही नहीं है। जिन गाड़ियों को पेट्रोल टैंक हटाकर सीएनजी की स्वीकृति दी गई, उनकी जांच कराई जाएगी। - हिमेश तिवारी, आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed