फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CMO ordered investigation in the case of inhuman treatment of rape victim

दुष्कर्म पीड़िता से अमानवीय व्यवहार मामले में सीएमओ ने जांच बैठाई

Sat, 14 Jun 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
CMO ordered investigation in the case of inhuman treatment of rape victim
सरूरपुर। सीएचसी सरूरपुर में दुष्कर्म पीड़िता से अमानवीय व्यवहार करने वाले सीएचसी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय विकास संगठन ने डीएम व सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 15 साल की किशोरी के साथ गांव के ही आरोपी मुब्बशिर ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता को लेकर रात में ही परिजन थाना पहुंचे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल के लिए सीएचसी में भेजा। सीएचसी में तैनात वार्ड बॉय ने उसे बिना महिला चिकित्सक के सीएचसी प्रभारी के कमरे में उसकी आपबीती सुनकर मजाक उड़ाते रहे। किशोरी के परिजनों ने हंगामा करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। चार वार्ड बॉय पीड़िता को करीब एक घंटे तक कमरे में बैठाए रखा। जबकि सीएचसी में रात में कोई महिला चिकित्सक नहीं होने पर उसे तुरंत रेफर करना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा ने कहा कि अमानवीय व्यवहार करने वाले सीएचसी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सीएमओ अशोक कटारिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed