{"_id":"5b98e7a5867a557ea94a5484","slug":"cm-yogi-declears-aprox-one-lakh-jobs-in-up-police-recruitment-will-be-held-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी का युवाओं को तोहफा, डेढ़ लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, यूपी पुलिस में जल्द होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी का युवाओं को तोहफा, डेढ़ लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, यूपी पुलिस में जल्द होगी भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 12 Sep 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
बागप पहुंचे सीएम योगी व गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे शिलान्यास के बहाने भाजपा के दिग्गजों ने युवाओं, किसानों की नब्ज पर हाथ रखने की पुरजोर कोशिश की। वहीं सीएम योगी ने युवाओं का भी दिल जीता। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सरकार किसान का दर्द समझती है। सहकारी और फेडरेशन की मिलों को 15 सितंबर, जबकि निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक गन्ने का बकाया भुगतान करना होगा। मनमानी करने वालों पर इसके बाद सरकार का डंडा चलेगा। इसके अलावा योगी ने युवाओं को डेढ़ लाख नौकरियों का तोहफा दिया :-
विज्ञापन
सीएम योगी ने युवाओं के लिए यूपी में नई नौकरियों की घोषणा करते हुए कहा कि 97 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगा। सिपाहियों की 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार के पास नौकरी हैं, इसके लिए योग्य उम्मीदवार आगे आएं। सपा और बसपा के पाप के गड्ढों ने विकास को बाधित किया था। पिछले 16 माह के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया है।
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और बसपा ने जातियों में बांटकर राजनीति की है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। रमाला चीनी मिल का दोहरीकरण हो चुका है। बिजली के लिए कोजन प्लांट को मंजूरी मिल चुकी है। ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण कराया गया। बागपत चीनी मिल के विस्तारीकरण पर भी मंथन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान गन्ने के अलावा सब्जी की खेती को भी बढ़ावा दें, दिल्ली नजदीक हैं, सड़कें अच्छी बन गई है। इसलिए सब्जी की खेती कर लाभ कमाएं, सहफसली खेती कर सकते हैं। मजाकिया लहजे में कहा कि गन्ना अधिक होने से कुछ लोगों को शुगर होनी शुरू हो गई है। शिक्षकों की 97 हजार, पुलिस की 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में यूपी पुलिस में 50 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवारों को नौकरी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
एशियन गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही लखनऊ में सम्मान किया जाएगा। खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने सपा और बसपा पर कटाक्ष किए और कहा कि इन दलों ने प्रदेश का विकास नहीं किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/