फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM yogi Adityanath rally in Ramraj, says Ajit Singh meets Muzaffarnagar rioters

मुजफ्फरनगर: मुख्यमंत्री योगी ने रालोद पर फिर साधा निशाना, कहा- दंगाइयों से मिल गए अजित सिंह

Thu, 04 Apr 2019 07:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
CM yogi Adityanath rally in Ramraj, says Ajit Singh meets Muzaffarnagar rioters
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र आतंकियों को समर्थनपत्र है। राहुल गांधी केरल में उस मुस्लिम लीग के साथ मिलकर पर्चा दाखिल कर रहे हैं, जिसने देश का बंटवारा कराया। वर्ष 2013 के दंगे में भाजपा नेता ही बहुसंख्यकों के साथ खड़े थे। सपा, बसपा और रालोद तब भी दंगाइयों के साथ थे और आज भी चौधरी अजित सिंह उनके साथ खड़े हैं। तीन वर्ष में मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस वे बन जाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को बिजनौर संसदीय क्षेत्र में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के रामराज स्थित मॉडर्न इंटर कॉलेज में विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर खूब बिफरे। कहा कि सपा-बसपा के झंडे का मतलब गुंडा है। इन नेताओं के परिवार की महिलाएं ताना देती हैं कि वे गुंडों की पार्टी से क्यों जुड़े हैं? कैराना, कांधला पलायन और मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता नहीं, अपराधी पलायन कर रहे हैं। आजादी के महानायक धन सिंह कोतवाल को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वहीं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनके पुत्र और पौत्र विरासत को संभाल नहीं पाए। चौधरी अजित सिंह दंगाइयों के साथ खड़े हो गए। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कश्मीर में तैनात बहादुर सैनिकों का अपमान किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा अयोध्या गईं, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए। कांग्रेसी बहुसंख्यक वोटों के लिए मंदिर-मंदिर जाते हैं और तुष्टिकरण के लिए रामकृष्ण के अस्तित्व को ही नकार देते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है। उस समय चर्चा छिड़ी थी कि अन्य लोग कहां जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद का नाम देकर बहुसंख्यकों का अपमान किया है। सीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जब तक खेत में गन्ना खड़ा है, तब तक मिलें चलेंगी। अगला सीजन शुरू होने से पहले पूरा भुगतान होगा। सपा-बसपा ने मिलें बंद कराईं। हमने चौधरी चरणसिंह की जन्मभूमि पर स्थित मोहीउद्दीनपुर शुगर मिल सहित कई अन्य मिलों का विस्तार किया। रामराज को नगर पंचायत बनाने का भरोसा दिलाया। अयोध्या, मथुरा वृंदावन, बरसाना का सुंदरीकरण किया जा रहा है। शुकतीर्थ का भी धार्मिक और आध्यात्मिक विकास होगा। तीन वर्ष में मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस वे बन जाएगा। सपा नेताओं ने बसपा शासनकाल में लगी महापुरुषों की प्रतिमा को हटाने को कहा था, लेकिन हमने उनका सुंदरीकरण कराया। क्योंकि महापुरुष किसी जाति के नहीं होते। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। अब भर्तियों में उनकी पूरी सहभागिता होगी। प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा दी है। वाराणसी में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में विदेश में रह रहे भारतीयों ने इस बात की तस्दीक की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed