फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM yogi adityanath election rally in Saharanpur, will target these eight seats of west up

लोकसभा चुनाव 2019: शाकंभरी मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम की इन आठ सीटों को साधेंगे योगी

Sun, 24 Mar 2019 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath election rally in Saharanpur, will target these eight seats of west up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी के सहारनपुर पहुंचे। यहां 1 33 पर योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी मंदिर से पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया और माता शाकंभरी देवी से नतमस्तक होकर मुरादें मांगी। बताया जा रहा है कि शहर से 40 किलोमीटर दूर इस मंदिर को में पूजा करने के बाद ही चुनावी शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


इस स्थान से योगी पश्चिमी यूपी की आठ सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले की पुलिस के अलावा मेरठ जोन से भी पुलिस बल मंगाया गया है। शाकंभरी पीठ से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा घेरा रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भी रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


रविवार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहट क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व मां शाकंभरी  देवी मंदिर में दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी दो दिन से बेहट में ही डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा को लेकर पूरी मशक्कत की जा रही है। सहारनपुर जोन की पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है, साथ ही मेरठ जोन से भी फोर्स मंगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा कार्यक्रम 
भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह11 बजे नागल माफी गांव में माता बगलामुखी मंदिर के बराबर में बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेगा। हेलीपैड पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे सिद्धपीठ में माता शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचेगा। यहां मुख्यमंत्री मां भगवती की पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित संदीप शर्मा विधि विधान से पूजा अर्चना कराएंगे। वहीं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी संत सहजानंद  ब्रह्मचारी भी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। 

उन्होंने बताया कि संत समाज के लिए योगी आदित्यनाथ का सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचना गर्व की बात है। सीएम के आगमन को लेकर रविवार की सुबह 8 बजे से ही सिद्धपीठ जाने वाला रास्ता सील कर दिया गया। श्रद्धालु वैकल्पिक मार्गों से ही सिद्धपीठ पहुंचकर मां के दर्शन कर सकेंगे। इसमें जसमौर से नौगांवा, बादशाही बाग या जसमौर से धोलाकुंआ आदि रास्तों से होकर सिद्धपीठ पहुंच सकेंगे। 

मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त होने के बाद ही माता शाकंभरी के मंदिर तक जाने वाले रास्ते को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। माता के मंदिर से लेकर जनसभा स्थल तक और जनसभा स्थल से हेलीपैड तक चप्पे-चप्पे पर पीएसी, आरएएफ, आईटीबीपी एवं पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा फायर ब्रिगेड एवं ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था संभालेगी। जनसभा स्थल से आधा किमी पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

शाकंभरी से आठ सीटों को साधेंगे सीएम
प्रथम चरण का सियासी संग्राम, सीएम की जनसभा और साधी जाएंगी पश्चिमी यूपी की आठ सीटें। जी हां, शाकंभरी देवी मंदिर के दरबार से चुनाव अभियान की शुरुआत करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सभी सीटों के लिए सियासी संदेश देने का प्रयास करेंगे। ताकि भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। 

रविवार को सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजन करेंगे, जिसके बाद पास के गांव नगला माफी में सभा करेंगे। शाकंभरी देवी मंदिर परिसर से ही चुनाव अभियान की शुरुआत करने के पीछे सियासी मायने देखे जा रहे हैं। क्योंकि गठबंधन की साझा रैली सात अप्रैल को इस्लामिक शिक्षा की नगरी देवबंद से होगी, इसलिए मां शाकंभरी देवी मंदिर से मुख्यमंत्री की सभा होना भी उसी का जवाब माना जा रहा है। 

दरअसल, लोकसभा चुनाव के प्रथण चरण में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बागपत, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में 11 अप्रैल को मतदान होना है। सहारनपुर जिले की सीमाएं एक तरफ मुजफ्फरनगर, तो दूसरी तरफ शामली जनपद से जुड़ी हैं। इसलिए शाकंभरी देवी के दरबार से होने वाली मुख्यमंत्री की रैली के मायने अलग ही देखे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने चिर परिचित अंदाज में चुनावी सभा को संबोधित करते हैं, जिससे माना जा रहा है कि सीएम की रैली से रविवार को बड़ा सियासी संदेश निकल सकता है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed