फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness condition worsens, city cleaning stalled, seven hours blocked

आउटसोर्स सफाई कर्मी को अटैक पड़ने पर शहर की सफाई ठप कर सात घंटे लगाया जाम

Wed, 23 Dec 2020 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness condition worsens, city cleaning stalled, seven hours blocked
सफाई कर्मी की हालत बिगड़ी, शहर की सफाई ठप, सात घंटे जाम
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम की आउटसोर्स महिला सफाईकर्मी की मंगलवार सुबह सात बजे ड्यूटी पर पहुंचते ही सेवा समाप्त होने का पता चलने पर हालत बिगड़ गई। इससे गुस्साए सफाई कर्मियों ने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी। ईव्ज चौराहे पर करीब सात घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। नगर आयुक्त के साथ कर्मचारी नेताओं की करीब साढ़े तीन घंटे तक चली वार्ता में सहमति के बाद ही जाम खोला गया।
महिला सफाई कर्मी निशा पुत्री मंगू सिंह सुबह पूर्वा अहिरान बीट पर काम करने जिमखाना मैदान के पास हाजिरी लगाने पहुंची थी। जहां निशा को साथी सफाई कर्मियों ने सेवा समाप्ति की सूचना दी तो वह चक्कर खाकर गिर गई। कर्मचारियों ने उसे पास ही ईव्ज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे दिल का दौरा पड़ना बताया गया। इसकी जानकारी पर शहर भर के सफाई कर्मी काम छोड़कर अस्पताल पहुंच गए और इसके बाद पास ही ईव्ज चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

वार्ता में सहमति के बाद माने
ईव्ज चौराहे पर जाम के दौरान कर्मचारी नेता हटाए गए सफाईकर्मियों की बहाली, ड्यूटी टाइम बदलने और नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। कर्मचारियों को मनाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह की उन्होंने नहीं सुनी। सुबह 9:30 बजे नगर आयुक्त मनीष बंसल, एडीएम सिटी अजय तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह और निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारी नेेताओं से निगम कार्यालय में वार्ता शुरू की जो दोपहर एक बजे तक चली। मांगों पर नगर आयुक्त की सहमति के बाद सफाई कर्मियों ने दोपहर दो बजे जाम खोला। वार्ता में सफाई कर्मी नेता कैलाश चंदोला, राजू धवन, टीसी मनोठिया, रमेश चंद गैरा, विनेश विद्यार्थी, सुंदरलाल भुरंडा, विनोद चंदोला, सुरेंद्र ढिंगिया, दीपक मनोठिया, मोनिंद्र सूद मौजूद रहे। वहीं, महिला सफाई कर्मी की अस्पताल में हालत में सुधार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों पर बनी सहमति
- हटाए गए सभी सफाईकर्मी बहाल होंगे
- ड्यूटी टाइम सुबह 7 बजे की बजाय अब 7:30 बजे होगा
- हाजिरी अब बायोमेट्रिक मशीन की बजाय मैनुअल लगाई जाएगी
- दूर से आने वाले कर्मचारियों को निकट के वार्ड में लगाए जाने पर विचार होगा
- आउटसोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा
- देर से आने वाले कर्मचारी को वापस भेजने की बजाय हाजिरी के सामने समय लिखा जाएगा
- कर्मचारी के अनुपस्थित मिलने पर उससे इसका कारण पूछे बगैर कार्रवाई नहीं हो सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed