फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   class X student embraced death, hanged himself In one sided love

Suicide: एकतरफा इश्क में दसवीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, बुआ ने कमरे में झांका तो पांव तले खिसकी जमीन

Sat, 24 Sep 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Sep 2022 11:31 AM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में खजूरी गांव में बुआ के घर रहकर पढ़ाई  कर रहे कक्षा दस के छात्र ने एकतरफा इश्क में मौत को  गले लगा लिया। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। वहीं कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया गया कि तीन दिन पूर्व स्कूल से छात्र का नाम काट दिया गया था।

विज्ञापन
class X student embraced death, hanged himself In one sided love
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में खजूरी गांव में दसवीं के छात्र शिवम (18) ने एकतरफा प्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल प्रशासन से जानकारी ली। पता चला कि शिवम तीन दिन पहले छात्रा की कक्षा में बैठ गया था। घटना के बाद स्कूल से नाम काट दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में छात्र का अंतिम संस्कार हुआ।


मूलरूप से हापुड़ के टीयाला गांव निवासी शिवम के पिता मान सिंह की चार साल पहले मौत हो गई थी। वह बुआ राजो देवी के घर गांव खजूरी में रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार को राजो देवी परिवार के साथ आंगन में सो रही थीं। इसी दौरान शिवम ने एक कमरे में छत के कुंदे में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह बुआ की लड़की कमरे में चाय लेकर पहुंची तो शिवम को फंदे पर लटका पाया। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बारिश में मकान गिरने से भाई-बहन की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर परीक्षितगढ़ थाने की प्रभारी ट्रेनी सीओ सुचिता सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्हें शिवम की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें शिवम ने एक छात्रा से प्यार करने की बात लिखी थी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि छात्र ने एकतरफा प्यार में फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed