{"_id":"63ee8fabb22468088406b704","slug":"clash-in-money-transaction-ten-injured-sardana-news-c-14-1-121103-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रुपयों के लेनदेन में संघर्ष, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रुपयों के लेनदेन में संघर्ष, दस घायल
Fri, 17 Feb 2023 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
सरधना। कस्बा खिवाई में मैली के रुपये के लेनदेन में हुए संघर्ष में महिला समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पर सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ितों ने एक-दूसरे को नामजद कर तहरीर दी है।
खिवाई निवासी सलमान पुत्र भुट्टू ने बताया कि उसकी भैंसों की डेयरी है। वह दूध बेचने का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार को कस्बे के सलाम पुत्र अलीजान से डेयरी में मैली मंगाई थी। आरोप है कि मैली में तेजाब मिला होने के कारण दो भैंस व एक गाय का गर्भपात हो गया। कई पशुओं की हालत बिगड़ गई। इस बात का विरोध करते हुए वहां से मैली उठाने के लिए कहा। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने एकत्र होकर उसके मकान पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट और पथराव किया। इसमें एक पक्ष से राशिदा, दानिश्ता, बेगम, सलमा घायल हो गई। दूसरे पक्ष से गुलफ्शा, इमरान, आमिर, फुरकान को चोट लगी। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है घायलों को मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।