फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between two groups over the construction of a raised platform; six people, including the village head's husband, injured in stone-pelting.

Meerut News: चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में प्रधानपति समेत छह घायल

Wed, 22 Jul 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over the construction of a raised platform; six people, including the village head's husband, injured in stone-pelting.
- फायरिंग की चर्चा से गांव में दहशत, पुलिस ने कहा- अभी पुष्टि नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी में बुधवार सुबह चबूतरा निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष और पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। ग्रामीणों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पथराव में ग्राम प्रधान पति समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने गांव में एहतियातन बल तैनात कर दिया है।
बताया गया कि गांव में चबूतरा निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष और पड़ोसियों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। संघर्ष के दौरान बीच-बचाव कराने पहुंचे ग्रामीण भी पथराव की चपेट में आ गए। घटना में ग्राम प्रधानपति दीपक, आशु, अंकुर, मनोज, हेम सिंह और विकल घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि दीपक, अंकुर और मनोज को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद और पथराव हुआ है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed