{"_id":"68829a271588f29e2105730c","slug":"claim-of-leopard-sighting-in-military-area-forest-department-conducted-combing-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109082-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य क्षेत्र में तेंदुआ दिखने का दावा, वन विभाग ने की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य क्षेत्र में तेंदुआ दिखने का दावा, वन विभाग ने की कांबिंग
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित पोहल्ली गांव के सामने सैन्य क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। वन विभाग की टीम दो दिनों से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर कांबिंग कर रही है, लेकिन अभी तक तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए के साथ दो शावक और एक नर तेंदुआ भी हो सकता है, जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।
आर्मी के रडार क्षेत्र से सटे पोहल्ली गांव के कई ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी सेना के जवानों ने तेंदुआ देखा था। इसके बाद बुधवार रात के समय कांबिंग के दौरान एक शावक भी दिखाई देने का दावा किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ क्षेत्र में सक्रिय है। उसके साथ दो शावक और एक नर तेंदुआ भी हो सकता है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार कांबिंग की जा रही है। कार्यवाहक वन रेंजर सौरभ अवस्थी ने बताया कि दो दिन की कांबिंग के दौरान तेंदुआ नजर नहीं आया, लेकिन सेना के जवानों द्वारा एक तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि हुई है। बाकी अन्य की जानकारी मात्र अफवाह मानी जा रही है। सभी संबंधित गांवों को अलर्ट कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने तीन वीडियो क्लिप भी दिखाए हैं, जिनमें तेंदुआ रडार क्षेत्र की दीवार पर चलता और बैठा दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में कथित तौर पर दो तेंदुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो दिन के समय के बताए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह जल्द ही गांव में रात के समय पहरा देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
पोहल्ली के ग्राम प्रधान अनिल कुमार जाटव ने ग्रामीणों में किसी भी प्रकार की दहशत से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। रडार क्षेत्र से सटे दबथुवा गांव की ग्राम प्रधान सविता चौधरी ने बताया कि गांव में तेंदुआ देखे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।