फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CK Nayudu Trophy: Saurashtra trapped in the claws of Meerut's Shubham, team restricted to 234

सीके नायडू ट्रॉफी : मेरठ के शुभम के पंजे में फंसा सौराष्ट्र, 234 पर सिमटी टीम, सोमवार को यूपी की बैटिंग

Sun, 13 Oct 2024 09:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Oct 2024 09:19 PM IST
सार

पहले कुछ ओवरों में सौराष्ट्र के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन जैसे ही यूपी की ओर से स्पिनर लगाए गए तो सौराष्ट्र के बल्लेबाज ठहर से गए।

विज्ञापन
CK Nayudu Trophy: Saurashtra trapped in the claws of Meerut's Shubham, team restricted to 234
बॉलिंग करता मेरठ का शुभम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भामाशाह मैदान में रविवार से यूपी और सौराष्ट्र के बीच शुरू हुए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच का पहला दिन यूपी के गेंदबाजों के नाम रहा। यूपी के स्पिनरों ने 7 विकेट लिए और सौराष्ट्र की टीम को 234 रन पर ऑलआउट कर दिया। सौराष्ट्र की टीम की ओर से गज्जर समर ने सबसे अधिक 70 रन की पारी खेली। यूपी के मेरठ निवासी ऑलराउंडर लेफ्ट आर्म स्पिनर शुभम मिश्रा ने पांच विकेट चटकाए। सौराष्ट्र का आखिरी विकेट 89वें ओवर में गिरा। सोमवार को उत्तर प्रदेश की टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी।
विज्ञापन

CK Nayudu Trophy: Saurashtra trapped in the claws of Meerut's Shubham, team restricted to 234
शॉट लगाता गज्जर समर। - फोटो : अमर उजाला
मैच सुबह 9:30 पर शुरू हुआ। सौराष्ट्र की टीम को गेस्ट टीम होने के नाते अपनी पसंद से बल्लेबाजी या गेंदबाजी चुनने का मौका मिला। टीम के कप्तान हेत्विक कोटक ने पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम की ओर से स्मितराज और प्रशाम राजदेव बल्लेबाजी करने आए। यूपी की ओर से तेज गेंदबाज कुनाल त्यागी और अजय ने गेंदबाजी की कमान संभाली। पहले कुछ ओवरों में सौराष्ट्र के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन जैसे ही यूपी की ओर से स्पिनर लगाए गए तो सौराष्ट्र के बल्लेबाज ठहर से गए। पहला विकेट 13.4 ओवर में 48 के स्कोर पर प्रशाम के रूप में गिरा। प्रशाम को शुभम ने 30 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया। इसके बाद रक्षित मेहता बल्लेबाजी करने आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

CK Nayudu Trophy: Saurashtra trapped in the claws of Meerut's Shubham, team restricted to 234
यूपी और सौराष्ट्र के बीच मैच। - फोटो : अमर उजाला
स्मितराज और रक्षित के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। स्पिनर प्रशांत वीर ने स्मित राज को 44 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया। 94 रन पर सौराष्ट्र का तीसरा विकेट रक्षित मेहता के रूप में गिरा। उन्हें 17 रन के निजी स्कोर पर शुभम ने पगबाधा आउट किया। लंच के समय तक सौराष्ट्र ने 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हेत्विक कोटक बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। मात्र 7 रन बनाकर तेज गेंदबाज रोहित द्विवेदी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन

पांचवें नंबर पर अंश गोसाई खेलने आए। 57.2 ओवर में वह भी रोहित द्विवेदी की गेंद पर 25 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए। उनके साथ गज्जर समर ने बल्लेबाजी की कमान संभाली, लेकिन दूसरे छोर पर धरम चंगेला और नील पांडे टिक नहीं सके और एक के बाद एक बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। 133 रन पर टीम के 62.7 ओवर में 7 विकेट गिर गए। धरम को शुभम ने बोल्ड किया और नील को प्रशांत वीर के हाथों कैच कराया। इसके बाद गज्जर समर भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 70 रन के निजी स्कोर पर प्रशांत वीर की गेंद पर शुभम के हाथों लपके गए। आदित्य जडेजा को भी शुभम ने 17 रन के निजी स्कोर पर शोएब सिद्दीकी के हाथों कैच कराया।
 

सौराष्ट्र की टीम 84.1 ओवर में 9 विकेट पर 222 रन बना चुकी थी। आखिर में 88.4 ओवर में राठौड़ को 5 रन पर आदर्श ने रन आउट किया। सौराष्ट्र की टीम ने कुल 88.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 234 रन बनाए। यूपी ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। स्पिनर प्रशांत वीर और शुभम ने 7 विकेट झटके। मैच में फील्ड अंपायर के रूप में राजीव गोदरा, बीके रवि रहे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हर्ष गोयल, एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, संजय रस्तोगी, अंकुर गोयल, कोच मोहम्मद शाहिद, तनकीब अख्तर आदि रहे।
 

स्कोर कार्ड : सौराष्ट्र बल्लेबाजी
बल्लेबाज गेंद रन 4/6

स्मितराज 83 44 3/1
प्रशाम राजदेव 36 30 6/0

रक्षित मेहता 67 17 3/0
हेत्विक कोटक 67 07 1/0

अंश गोसाई 70 25 4/0
गज्जर समर 111 70 6/3

धर्म चंगेला 15 00 0/0
नील पांडेया 03 00 0/0

आदित्य सिन्ह 39 17 0/0
डी गोहित 25 15 3/0

राठौड़ चंद्रराज 18 05 1/0
उत्तर प्रदेश गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर रन विकेट

कुनाल त्यागी 12 39 0
अजय कुमार 7 28 0

शुभम मिश्रा 33 81 5
रोहित             11 29 2

प्रशांत वीर 21 46 2
रितुराज 4 9 0
 

केवल गेंद के टप्पे पर ध्यान रखा : शुभम
मैच में मेरठ निवासी शुभम मिश्रा ने 5 विकेट लिए। उन्होंने कुल 33 ओवर डाले और इसमें 10 मेडन ओवर डाले और 81 रन दिए। शुभम ने कहा कि गेंदबाजी करते वक्त केवल अपनी गेंद के टप्पे पर ध्यान रखा। अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से गेंदबाजी की और सबकुछ सही होता चला गया। शुभम लालकुर्ती के रहने वाले हैं और पिछले 13 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने गांधी बाग मैदान में प्रशिक्षण लिया।
 

पिछले साल भी अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में शुभम ने 7 मैचों में 35 विकेट लिए और बल्ले से 300 रन भी बनाए। कर्नाटक के खिलाफ एक मैच में 7 विकेट लिए। अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भी पिछले वर्ष उन्होंने दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने 6 विकेट लिए। बीसीसीआई की ओर से एनसीए कैंप में भी 2023 में उनका चयन हुआ। यूपी लीग में उन्होंने कानपुर की ओर से खेलते हुए 10 मैच में दस विकेट लिए और सलेक्टर को अपनी ओर आकर्षित किया। 19वें ओवर में शुभम ने सौराष्ट्र के बल्लेबाज को पगबाधा आउट किया, लेकिन अंपायर ने नो बॉल चेक कराई। गेंद नो बॉल निकली और बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया गया। उनके प्रदर्शन पर पिता सौरभ मिश्रा व कोच तनकीब ने भी खुशी जताई।




 

लाउड स्पीकर के शोर में चलता रहा मैच
भामाशाह पार्क में रविवार को एक ओर यूपी और सौराष्ट्र के बीच क्रिकेट मैच चलता रहा तो दूसरी ओर विधायक अतुल प्रधान की ओर से किया जा रहा जन आंदोलन भी जारी रहा। मैदान में लाउड स्पीकर का शोर गूंजता रहा। शोर के कारण खिलाड़ियों को परेशान भी होना पड़ा, जिसे लेकर एमडीसीए के पदाधिकारियों की ओर से सरधना विधायक से शोर कम करने के लिए भी कहा गया, लेकिन उन्होंने शोर कम नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed