फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City wrapped in fog and smog, pollution near 300

Meerut News: कोहरे और स्मॉग में लिपटा शहर, प्रदूषण 300 के पास

Thu, 19 Dec 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
City wrapped in fog and smog, pollution near 300
मेरठ------रूकड़ी रोड पर सुबहे को छाया कोहरा-------नीटू
संवाद न्यूज एजेंसी मोदीपुरम। सुबह के समय कोहरा और स्मॉग में शहर लिपटा रहा। स्मॉग के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। कोहरा भी अन्य दिनों से ज्यादा दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सुबह समय कोहरा और बढ़ेगा। दिन में धूप का असर कम रहेगा।
विज्ञापन

चार दिन से प्रदूषण का स्तर एनसीआर में तेजी से बढ़ा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद 378, बागपत 246, मुजफ्फरनगर 167, दिल्ली रोड 290, बेगमपुल 310, जयभीमनगर 288, पल्लवपुरम 311, गंगानगर 286 दर्ज किया गया। शहर में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय कोहरे में और बढ़ोतरी होगी। हवा के रुकने के बाद कोहरा बना है। रात के समय मौसम में नमी ज्यादा आ रही है, जिस कारण से रात में पाला भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed