{"_id":"595809f04f1c1b0f658b4af3","slug":"city-station-ka-nirikshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डिविजन के डीआरएम ने शनिवार को दौराला में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही पार्सल घर में सामान की कागज रेट लिस्ट लगाने की बजाय बोर्ड पर लिखने को कहा।
दौराला के पास रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। तीन जुलाई से रेल यातायात भी प्रभावित होना है। इसको लेकर डीआरएम आरएन सिंह शनिवार को स्पेशल ट्रेन से दौराला पहुंचे और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। दौराला से लौटते वक्त उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेट फार्म नंबर एक और स्टेशन के बाहर परिसर में सफाई व्यवस्था देखी। इसके उपरांत वह आरक्षण टिकट खिड़की पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर कर्मचारियों की उपस्थित की जांच की और रेल यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पार्सल हाउस की तरफ रुख किया। पार्सल घर में एक दीवार पर चिपके कागज पर बारिक अंकों में लिखे सामान की रेट लिस्ट पर नाराजगी जताई। साथ ही पार्सल अधिकारी को निर्देश दिए कि वह एक बोर्ड पर बड़े बडे़ शब्द और अंकों में सामान की रेट लिस्ट लिखें। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा, जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर रहे।