फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City sat on a pile of 1600 metric tons of garbage in two days

दो दिन में 1600 मीट्रिक टन कूड़े के ढेर पर बैठ गया शहर

Sat, 23 Mar 2019 03:43 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 23 Mar 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
City sat on a pile of 1600 metric tons of garbage in two days
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
 होली के त्यौहार पर लगातार दो दिन तक सफाई न होने के कारण शहर में 1600 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया। शुक्रवार को भी सफाई न होने के कारण सड़कों पर जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आए। निगम के अधिकारियों ने भी सफाई की सुध नहीं ली। ऐसे में पूरे शहर में गदंगी पसरी है।
विज्ञापन

 निगम के दावों के अनुसार प्रतिदिन शहर से 800 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। होली पर त्योहार से दो दिन पहले ही अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता त्योहारी रंग में रंगने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में होली पर मंदिरों और होलिका दहन स्थलों के आसपास ही सफाई होती है। दुल्हैंडी पर तो सफाई होती ही नहीं, जिसका असर दुल्हैंडी से अगले दिन भी देखने को मिलता है। ऐसा ही हाल अब शहर में सामने आ रहा है। शुक्रवार को भी नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों पर से होली का खुमार नहीं उतरा। कुछ ही सफाई कर्मचारी अपने क्षेत्रों में नजर आए। जिन इलाकों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे वहां पर शाम तक कूड़े के ढेर लगे रहे। शहर के कोतवाली, सुभाष बाजार, फूलबाग कॉलोनी, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड, माधवपुरम समेत कई इलाकों में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन


ढलाव घरों से ही उठा कूड़ा
- शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए ढलाव घरों से कूड़ा उठाने नगर निगम की मशीनें जरूर पहुंचीं, लेकिन ये मशीनें भी औपचारिकता करती ही नजर आईं। दिल्ली रोड पर खत्ते पर तो दिन भर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों में नहीं पहुंची डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी
- शहर में 150 से अधिक कूड़ा गाड़ी डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई हैं। शुक्रवार को ये गाड़ियां वाहन डिपो से तो निकलीं, लेकिन गली मोहल्लों में कूड़ा उठाने ही नहीं पहुंचीं। जनता का तो यह भी आरोप है कि कूड़ा गाड़ी वाहन डिपो से निकलने के बाद बाहर सड़क पर इधर उधर खड़ी रहती हैं और कुछ देर बाद ही वापस डिपो में लौट आती हैं। ऐसे में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था सफल नहीं हो पा रही है।  

सफाई इंस्पेक्टरों से मांगेंगे स्पष्टीकरण
 शुक्रवार को कार्य दिवस था। अगर कहीं पर सफाई नहीं हुई है तो सफाई इंस्पेक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सफाई कराई जाएगी।  - डॉ. गजेन्द्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed