फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City roads turned into ponds due to rain.

Meerut News: बारिश से शहर की सड़कें बनीं तालाब

Sun, 06 Sep 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
City roads turned into ponds due to rain.
तहसील रोड, अशोक लाट, देवी मंदिर, गुजरान गेट, चौक बाजार, गंज बाजार में जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तीन दिन से हो रही बारिश ने कस्बे में जलभराव की समस्या बढ़ा दी। तहसील रोड समेत कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में पानी भरने से सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर के तहसील रोड, अशोक लाट, कस्बा चौकी, देवी मंदिर, गुजरान गेट, चौक बाजार, गंज बाजार और कालंद चुंगी समेत कई स्थानों पर जलभराव रहा। कई जगहों पर घरों के बाहर तक पानी पहुंच गया। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

दीपक, प्रवीण, आसिफ आदि का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हर साल बारिश में जलभराव की स्थिति बनती है। तेज बारिश होते ही नाले उफनाने लगते हैं और पानी सड़कों पर फैल जाता है। लोगों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और नालों की नियमित सफाई की मांग की है। तहसील रोड समेत कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में पानी भरने से सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से किसानों ने राहत जताई। उनका कहना है कि बारिश से धान, गन्ना और ज्वार समेत अन्य फसलों को पर्याप्त पानी मिलने से फसलों को फायदा होगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। नगरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले दिनों में जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।


वर्जन

नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों पर सफाई और पानी निकासी के लिए अतिरिक्त टीम लगाई गई है। समस्या के जल्द समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed