फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City residents are reaching the Khadi exhibition with their families.

Meerut News: खादी प्रदर्शनी में परिवार सहित पहुंच रहे शहरवासी

Thu, 01 Jan 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
City residents are reaching the Khadi exhibition with their families.
मेरठ। मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजित की गई। लक्की महरौल एवं कपिल कश्यप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद की सात वर्षीय हिती खुराना और चार वर्षीय शीधा खुराना ने योग प्रस्तुति दी। प्रोफेशनल डांस स्टूडियो ने देशभक्ति गीत पर भोलेनाथ गीत पर ग्रुप डांस से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी बोर्ड से उमेंद्र चिकारा ने लोगों से प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि पांच दिनों में प्रदर्शनी में करीब 50 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। लोग परिवार सहित आकर यहां लगे स्टाॅल में खरीददारी कर रहे हैं। खादी वस्त्र, लकड़ी का फर्नीचर, कश्मीरी शॉल, सिल्क साड़ियां, रेडीमेड गारमेंट्स, देशी घी, नमकीन, धूपबत्तियां, गोबर उत्पाद, अचार, मुरब्बा, आंवला उत्पाद आदि स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed