फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City NGO will give clothes to every needy

Meerut News: शहर की एनजीओ देंगी हर जरूरतमंद को वस्त्र

Thu, 19 Dec 2024 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
City NGO will give clothes to every needy
मेरठ। अमर उजाला, जेपी एकेडमी और जेपी रेजीडेंसी की ओर से दान का सुख की पहल की गई है। कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए अमर उजाला कार्यालय में शहर की मुख्य एनजीओ के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न एनजीओ के संचालकों ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान दान का सुख कार्यक्रम में तेजी लाने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्लॉथ बैंक के संचालक डॉ. अमित कुमार ने दान के सुख के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन

- दान से मिलती है शांति
- अमर उजाला के द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम दान का सुख अच्छा कार्यक्रम है। इसमें हमारी टीम पूरी मदद करेगी। - आशीष, ओरिजिन 57
- हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद
- हमारी संस्था के वालंटियर हर जरूरतमंद के पास पहुंचकर कपड़े और किताबें उपलब्ध कराएंगे। - अतुल शर्मा, संकल्प संस्था।
- दिव्यांगों की करेंगे मदद
- दान का सुख कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगों को गर्म कपड़े देकर मदद करेंगे। - पायल जैन, ओम अन्नपूर्णा संस्था।
- क्लॉथ बैंक करता है मदद
- क्लॉथ बैंक के माध्यम से हर जरूरतमंद तक गर्म कपड़े पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। - प्रिंस अग्रवाल, क्लॉथ बैंक
दान का सुख कार्यक्रम में करेंगे सहयोग
- दान का सुख कार्यक्रम में हमारी टीम के वालंटियर किताबें और अन्य कपड़े आदि उपलब्ध कराएंगे। - गौरव कुमार, एनजीओ संचालक।
खाद्य पदार्थों का करेंगे वितरण
- पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। अब दान का सुख कार्यक्रम में भी सहयोग करेंगे। - कुलदीप जैन, एनजीओ संचालक।
तेजगढ़ी पर करते हैं वितरण कार्य
- शहर में मुख्य चौराहा सहित तेजगढ़ी पर जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण करेंगे। - रेखा सिंह, निस्वार्थ वेलफेयर सोसायटी।
निर्माणाधीन कॉलोनियों में मजदूरों की करेंगे मदद
शहर में विभिन्न स्थानों पर कॉलोनियों का निर्माण चल रहा है। दान का सुख कार्यक्रम के अंतर्गत मजदूरों को कपड़े आदि का वितरण किया जाएगा। - समिति, एनजीओ संचालक।
विज्ञापन

हर जरूरतमंद की करेंगे मदद
- एनजीओ के द्वारा हर जरूरतमंद की मदद करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए संस्था के द्वारा कार्य किया जा रहा है। दान का सुख में भी सहयोग करेंगे। - प्रेमलता सिंह, एनजीओ संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर मेसेज भेज करेंगे जागरूक
- शहर के लोगों को दान का सुख कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए मोबाइल पर मेसेज भेजे जाएंगे। - सोनू शर्मा, जीवन दान फाउंडेशन
युवा आगे आकर करें मदद
- युवाओं को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए। हमारी एनजीओ जागरूकता लाएगी। - ज्ञान प्रकाश गर्ग, मेरठ स्वच्छ भारत।
टीम की तरह करेंगे कार्य
- दान का सुख कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए टीम की तरह कार्य करेंगे। शहर में हर प्वाइंट पर व्यवस्था संभालेंगे। - सागर राठी, एनजीओ संचालक।
40 छात्र कराएंगे कलेक्शन
- हमारी संस्था के 40 छात्र दान का सुख कार्यक्रम के अंतर्गत गली मोहल्ले के लोगों में जागरूकता लाने के लिए कार्य करेंगे। चौराहों पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। - सावन कन्नौजिया, एनवायरमेंट क्लब
जरूरतमंद लोगों का करेंगे चयन
दान का सुख कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को चयनित करेंगे और उन तक सहायता भी पहुंचाएंगे। - नेहा वत्स कक्कड़, हियर द साइलेंस।
दोबारा उपयोग के लिए वस्तु देंगे
- लोगों के घरों में बहुत सी वस्तु अनुपयोगी होती है। ऐसी चीजों को इकट्ठा कर जरूरतमंद लोगों को दी जाएगी। - रवि कुमार, समाजसेवी।
कपड़ों का सेट तैयार कर देंगे
- लोगों से कपड़े धुलवाकर प्रेस करवाकर लिए जाएंगे। इन कपड़ों को पन्नी में पैक करके दिया जाएगा। - रवि कुमार, बूंद फाउंडेशन।
हम सदा से हैं दान के सुख का हिस्सा
हमारी टीम सदा से ही दान का सुख कार्यक्रम का हिस्सा है। अलग-अलग प्वाइंट पर जाकर कार्य करेंगे। - अंजू पांडेय, बेटी फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed