{"_id":"60ca46db8ebc3e425d2a1336","slug":"citizens-going-abroad-will-get-second-dose-soon-meerut-news-mrt5430686187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बदलाव: विदेश जाने वालों को 28 दिन बाद लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज, जानें क्या है निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बदलाव: विदेश जाने वालों को 28 दिन बाद लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज, जानें क्या है निर्देश
Thu, 17 Jun 2021 09:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:16 AM IST
सार
अगर किसी खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं या फिर नौकरीपेशा को विदेश जाना है तो वे कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज सिर्फ 28 दिन बाद ही लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन कराती युवती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने विदेश जाने वाले नागरिकों को कोरोना टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थी, खिलाड़ी और नौकरी करने वाले यदि विदेश जाते हैं तो उनका भी टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि ऐसे नागरिक जिन्हें विदेश जाना है उनके लिए कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज शीघ्र लगाने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था विदेश जाने वाले खिलाड़ी या छात्र व विदेश में नौकरीपेशा लोगों के लिए ही है। इन श्रेणियों के वैध पासपोर्ट व वैध वीजा धारकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए टीकाकरण से पहले अपने कागजात नोडल अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव निगम से अनिवार्य सत्यापित कराने होंगे, उसके बाद ही विदेश जाने वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज के बाद दूसरी डोज 84 दिनों के बाद लगाई जाती है, लेकिन शासन के निर्देशानुसार विदेश जाने वाले ऐसे नागरिक जो कि विदेश में विद्यार्थी हों या वहां नौकरी करते हों या खिलाड़ी हों, ऐसे लाभार्थियों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की व्यवस्था 28 दिन बाद ही की जा रही है। जिन्हें विदेश जाना है, वह अपने वीजा और पासपोर्ट की मूल प्रति के साथ फोटो कॉपी लेकर जिला महिला चिकित्सालय में आकर 28 दिन बाद ही कोविशील्ड की अपनी दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन