फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Choudhary Mahendra Singh Tikait birth anniversary is being celebrated in Sisauli with Havan in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: सिसौली में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 06 Oct 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Oct 2022 11:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिसौली में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई जा रही है। आज सुबह से ही किसान भवन पर हवन शुरू हो गया। हवन में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी शामिल होनें पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Choudhary Mahendra Singh Tikait birth anniversary is being celebrated in Sisauli with Havan in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिसौली में आज स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई जा रही। जिले के किसान भवन पर आज सुबह से ही हवन शुरू हो गया। भाकियू अध्यक्ष रहे बालियान खाप के चौधरी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के उपलक्ष में किसान भवन पर हवन पूजन के साथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह भी शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


जयंत सिंह ने यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों के बीच बड़ा उपहार दिया है। कृषि कार्य, माल ढोने वाले वाहनों में सवारी बैठाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बिठाने पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। एडीजी ट्रैफिक ने सभी जिलों को 10 हजार रुपए का चालान करने, वाहन सीज करने के निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में चौधरी जयंत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे खाएं सब्जी: मूली 50, लौकी का रेट 100 रुपये किलो, थोक से लेकर फुटकर तक अचानक बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Choudhary Mahendra Singh Tikait birth anniversary is being celebrated in Sisauli with Havan in Muzaffarnagar
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की यादें और बातें आज भी किसानों के जेहन में है। बाबा ने किसानों को एकजुट कर अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। उनकी दी हुई ताकत पर ही किसान आज अपनी बात पंचायतों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक कहने में नहीं हिचकते।

यह भी पढ़ें:Toll का झोल:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मनमानी, 24 घंटे में भी दोगुना कट रहा टोल, रिफंड में भी परेशानी

भाकियू के दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती आज सिसौली में किसान मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाई जा रही है। बालियान खाप के चौधरी टिकैत ने मुश्किल समय में किसानों को एकजुट कर आंदोलन खड़ा किया।

 

इसके बाद तो जैसे हालात बदलने शुरू हो गए। किसान चेतना का नया दौर शुरू हुआ, जिसमें किसान अपनी बात कहने और हक मांगने लगे। यह बाबा की नेतृत्व क्षमता और किसानों की एकजुटता था कि सिसौली के किसान भवन पर राजनीतिक लोगों ने शीश झुकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed