फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chinese Manjha becoming the reason of death in Meerut, Scooty riding girl got hit, 40 stitches in neck

मौत का मांझा: चपेट में आई स्कूटी सवार युवती, गले में लगे 40 टांके, कर्ज लेकर कराया उपचार

Mon, 09 May 2022 12:50 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 May 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Chinese Manjha becoming the reason of death in Meerut, Scooty riding girl got hit, 40 stitches in neck
चीनी मांझे से कटी गर्दन - फोटो : amar ujala
चीनी मांझा लगातार लोगों की जान खतरे में डाल रहा है। अब मकबरा डिग्गी के पास स्कूटी सवार युवती रीना चीनी मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 40 टांकें लगाने पड़े। आर्थिक तंगी से जूझ रही युवती का इलाज उसकी छोटी बहन करा रही है। किसी की मदद न मिलने पर बहन ब्याज पर पैसे लेकर उपचार करवा रही है।
विज्ञापन


कासमपुर निवासी अंजलि ठाकुर ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन रीना ठाकुर के साथ किराए पर रहती है। दोनों बहनें माता के जागरण में काम करती हैं। दो दिन पहले रीना स्कूटी पर अपनी बहन अंजलि के साथ मकबरा डिग्गी में दवा लेने गई थी। लौटते समय चीनी मांझे की चपेट में आने से रीना की गर्दन कट गई। वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ: ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल हालत में रीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता सुशील और माता पुष्पा ठाकुर की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों बहने ही एक दूसरे का सहारा हैं। बड़ी बहन के घायल होने पर काम बंद हो गया। 

इस कारण अंजलि के सामने बड़ी बहन का उपचार कराने की परेशानी सामने आ रही है। किसी ने कोई मदद नहीं की। अंजलि ने ब्याज पर पैसे उधार लेकर बहन का उपचार करा रही है।

लगातार हो रहे हादसे... फिर भी मौत के मांझे पर अंकुश नहीं
शहर से देहात तक चीनी मांझे से लगातार हादसे होते रहे हैं। कुछ दिन के लिए चेकिंग की रस्म अदायगी तो अक्सर होती रही है, लेकिन मौत के मांझे पर अब तक अंकुश नहीं लग पा रहा है।

24 मार्च 2022 को एडवोकेट एसके दीक्षित निवासी बुढाना गेट मंगलपांडे नगर के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर लहुलूहान हो गए थे।
13 अक्तूबर 2021 को रोहटा रोड स्थित जवाहरनगर के पास राजमिस्त्री निर्मल की गर्दन कट गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी।
23 सितंबर 2021 को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पल्लवपुरम के पल्हैड़ा फ्लाइओवर पर चाइनीज मांझे से बीफार्मा के छात्र का गला कटा। बाइक से गिरने पर छात्र की मौत हो गई थी।
29 सितंबर 2020 को गढ़ रोड पर शाहजहांपुर में बाइक सवार की मांझे से गर्दन कटी। समय से उपचार मिलने पर युवक की जान बच गई थी।
22 जनवरी 2020 को लोहियानगर निवासी सीमेंट व्यापारी की गढ़ रोड पर चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई थी। हादसे के समय व्यापारी दुकान से घर लौट रहे थे।


चीनी मांझे के सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके खिलाफ एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। ऐसे दुकानदार जो इस मांझे को बेच रहे हैं। ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी, मेरठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed